{"_id":"6a7347c0c86d8504af09ed50","slug":"2780-meters-of-wire-stolen-from-ht-line-poles-in-kakkepur-meerut-news-c-73-1-mct1008-108178-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कक्केपुर में एचटी लाइन के खंभों से 2780 मीटर तार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कक्केपुर में एचटी लाइन के खंभों से 2780 मीटर तार चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। गांव कक्केपुर के जंगल से चोरों ने कई खंभों से विद्युत तार चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों ने 13 विद्युत पोल से करीब 2780 मीटर तार चोरी कर ले गए। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने एंटी पावर थैफ्ट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
अवर अभियंता सरदार सिंह ने तहरीर में बताया कि मंगलवार की रात चोरों ने 13 पोल से एचटी लाइन के तार काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी करीब 2780 मीटर तार चोरी कर ले गए। रात भर जंगल में बिजली नहीं होने के कारण किसानों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा है।
बुधवार की सुबह जब किसान खेतों में पहुंचे तो खंभों से विद्युत तार नहीं होने पर उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अवर अभियंता ने बताया कि खंभों से तार चोरी होने से राजस्व को करीब 84 हजार का नुकसान हुआ है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बिजली के तार चोरी करने वालों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --