फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   fire engulfed narrow streets of Ludhiana Dal Bazaar man died small factory

Ludhiana: दाल बाजार की तंग गलियों में भीषण आग, जिंदा जला व्यक्ति; घर में चल रही थी छोटी फैक्टरी

Thu, 19 Feb 2026 12:50 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 19 Feb 2026 12:50 PM IST
सार

दमकल विभाग को सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि दाल बाजार की एक तंग गली स्थित मकान, जिसमें व्यावसायिक गतिविधियां चल रही थीं, वहां से धुएं का गुबार उठ रहा है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया

विज्ञापन
fire engulfed narrow streets of Ludhiana Dal Bazaar man died small factory
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

औद्योगिक नगरी लुधियाना का व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र दाल बाजार वीरवार सुबह उस वक्त दहल गया, जब यहां एक रिहायशी मकान में चल रही छोटी होजरी फैक्टरी में भीषण आग लग गई। 

विज्ञापन


इस दर्दनाक हादसे में फैक्टरी के भीतर मौजूद एक व्यक्ति की झुलसने से मौत हो गई। संकरी गलियों और रिहायशी इलाका होने के कारण दमकल विभाग को राहत कार्य चलाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


दमकल विभाग को सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि दाल बाजार की एक तंग गली स्थित मकान, जिसमें व्यावसायिक गतिविधियां चल रही थीं, वहां से धुएं का गुबार उठ रहा है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। रिहायशी क्षेत्र होने के कारण आसपास के घरों में भी अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षा की दृष्टि से बाहर निकल आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मशक्कत के बाद पहुंच पाईं पाइपें

हादसे की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर रवाना हुईं, लेकिन बाजार की भौगोलिक स्थिति बचाव कार्य में बड़ी बाधा बनी। गलियां इतनी संकरी थीं कि दमकल की गाड़ियां घटनास्थल के पास तक नहीं पहुंच सकीं। अधिकारियों के मुताबिक, मजबूरी में गाड़ियों को मुख्य सड़क पर खड़ा कर करीब 12 लंबी पाइपें आपस में जोड़कर अंदर तक पानी पहुंचाया गया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

मलबे से मिला शव, शिनाख्त की कोशिश जारी

आग बुझने के बाद जब दमकल कर्मियों ने अंदर प्रवेश किया, तो मलबे और धुएं के बीच से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। दमकल विभाग के अधिकारियों ने शव मिलने की पुष्टि की है, हालांकि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed