सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   First Flight Arrives at Halwara Airport from Delhi Union Minister Ravneet Bittu with BJP Team

हलवारा एयरपोर्ट पहुंची पहली फ्लाइट: दिल्ली से आई उड़ान, केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू दो बागी सांसदों के साथ आए

संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Fri, 15 May 2026 08:13 AM IST
विज्ञापन
सार

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हलवारा पर शुक्रवार सुबह दिल्ली से पहली फ्लाइट पहुंची। एयरइंडिया की पहली फ्लाइट से केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू, सांसद राजिंदर गुप्ता और विक्रमजीत साहनी भाजपा टीम के साथ हलवारा आए। 

First Flight Arrives at Halwara Airport from Delhi Union Minister Ravneet Bittu with BJP Team
पहली फ्लाइट से हलवारा एयरपोर्ट पहुंचे रवनीत बिट्टू, राजिंदर गुप्ता और विक्रमजीत साहनी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

लुधियाना के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हलवारा से फ्लाइट्स शुरू होने का सपना आज पूरा हो गया है। 15 मई का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया जब इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट दिल्ली से पहली फ्लाइट एआई 481 सुबह 7:05 बजे हलवारा एयरपोर्ट पर लैंड हुई। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने विमान पर पानी की बौछारें डाल सलामी दी और यात्रियों का स्वागत पंजाब के लोक नाच गिद्धा और भंगड़े से किया गया।
Trending Videos


केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, राज्य सभा सांसद बिक्रमजीत साहनी और राजिंदर गुप्ता भाजपा नेताओं के साथ पहली फ्लाइट से हलवारा पहुंचे जिनका भव्य स्वागत किया गया। यही फ्लाइट नंबर एआई 482  हलवारा से दिल्ली के लिए सुबह 7:55 पर रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


71 यात्रियों को लेकर आई पहली फ्लाइट

दिल्ली से आई पहली फ्लाइट में कुल 71 यात्री दिल्ली से हलवारा पहुंचे। बिट्टू इसी फ्लाइट से कुल 99 यात्रियों के साथ दिल्ली रवाना हो गए। दोपहर की फ्लाइट एआई 483 में दिल्ली से 40 यात्री हलवारा उतरेंगे और हलवारा से दिल्ली जाने वाली आज की आखिरी फ्लाइट नंबर एआई 484 में महज 20 यात्री ही जाएंगे। 

एयर इंडिया हलवारा एयरपोर्ट से रोज दो फ्लाइट्स ऑपरेट करेगी। दिल्ली-हलवारा फ्लाइट का सफर 1.15 घंटे का है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मुताबिक, पैसेंजर्स को अपनी फ्लाइट से कम से कम 90 मिनट पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा। तय फ्लाइट से एक घंटा पहले टर्मिनल बंद कर दिया जाएगा, और उसके बाद किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं होगी। 

साहनेवाल एयरपोर्ट अब बंद

इससे पहले पंजाब में छह एयरपोर्ट श्री गुरु रामदास जी एयरपोर्ट अमृतसर, शहीद भगत सिंह एयरपोर्ट मोहाली (चंडीगढ़), आदमपुर एयरपोर्ट, बठिंडा एयरपोर्ट, पठानकोट एयरपोर्ट और साहनेवाल एयरपोर्ट लुधियाना संचालन में हैं। हालांकि, हलवारा एयरपोर्ट खुलने के साथ साहनेवाल एयरपोर्ट अब बंद हो जाएगा। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अपने सभी स्टाफ को हलवारा एयरपोर्ट पर शिफ्ट कर दिया है। एयर इंडिया ने भी अपने स्टाफ को वहां तैनात कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 फरवरी को हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया था।

आप विधायक नहीं पहुंचे

आम आदमी पार्टी ने पूरी तरह से कार्यक्रम से दूरी बना ली। स्थानीय विधायक हाकम सिंह ठेकेदार और चर्चित ब्लॉक प्रधान रमेश जैन एयरपोर्ट नहीं पहुंचे जबकि डीसी लुधियाना हिमांशु जैन द्वारा उन्हें कार्यक्रम की जानकारी दी गई थी। 

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने से पहले शुक्रवार को पहली फ्लाइट से आने वाले थे। उनके 40 से अधिक करीबियों ने अपनी टिकट कैंसिल करवा दी और दिल्ली से हलवारा एयरपोर्ट नहीं पहुंचे। संजीव अरोड़ा ने पहली फ्लाइट में पत्नी के साथ टिकट बुक की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed