{"_id":"6a7b0101f2ddde0bf40dfe11","slug":"five-accused-arrested-in-fruit-vendor-robbery-case-bathinda-news-c-66-1-spkl1006-102573-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: फल विक्रेता से लूट मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: फल विक्रेता से लूट मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
Tue, 11 Aug 2026 04:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Tue, 11 Aug 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बठिंडा। फल विक्रेता को हथियार दिखाकर लूटने के मामले में थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए कापे और किरपानें भी बरामद की हैं। उनसे लूटी गई नकदी और मोबाइल फोन की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, संगुआणा बस्ती निवासी शम्मी कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि वह फल बेचने का काम करता है। सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे वह शहर की मुख्य सब्जी मंडी जा रहा था। रास्ते में पांच युवकों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने हथियार दिखाकर उसे डराया और नकदी व मोबाइल फोन छीन लिया। उन्होंने शम्मी से मोबाइल में चल रहे गूगल पे का पासवर्ड भी पूछा। पीड़ित को आशंका थी कि आरोपी उसके गूगल पे खाते से पैसे निकाल सकते हैं। थाना कैनाल कालोनी के सहायक थानेदार गुरमीत सिंह ने गिरफ्तारियों की पुष्टि की। गिरफ्तार आरोपियों में सुरखपीर रोड निवासी अविनाश, संजय नगर निवासी राहुल, लाल सिंह बस्ती निवासी अमरजीत सिंह शनी, संगुआणा बस्ती निवासी रवि कुमार और सुरख पीर रोड निवासी सरबजीत सिंह शामिल हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों और लूटे गए सामान के संबंध में अहम जानकारी सामने आने की उम्मीद है।