{"_id":"6a7b14ed64761f9ba50afc09","slug":"harry-jhanda-murder-case-two-accused-arrested-with-foreign-pistol-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-117291-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैरी झंडा हत्याकांड : विदेशी पिस्टल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैरी झंडा हत्याकांड : विदेशी पिस्टल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Tue, 11 Aug 2026 05:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Tue, 11 Aug 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
7 अगस्त की रात किया था प्राॅपर्टी डीलर का कत्ल
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और लुधियाना पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर हरजिंदर सिंह उर्फ हैरी झंडा की हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंद्रलोक कॉलोनी निवासी मंजीत सिंह उर्फ बॉबी और मोहित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि वारदात में विदेशी हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस आयुक्त स्वप्न शर्मा ने बताया कि बॉबी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। वह हत्या के प्रयास और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे कई मामलों में नामजद है। बॉबी इलाके में अपना स्थानीय गिरोह भी चलाता है। हैरी झंडा की हत्या 7 अगस्त की देर रात हुई थी। हमलावरों ने उसे घेरकर अंधाधुंध गोलियां चलाईं और धारदार हथियारों से वार किया था। एजीटीएफ की टीम तकनीकी निगरानी के जरिये आरोपियों पर नजर रख रही थी। सटीक जानकारी मिलने पर टिब्बा इलाके में घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस महानिदेशक यादव ने बताया कि अन्य हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। टिब्बा थाने में भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।