{"_id":"69c3e562fd5deae204039ac8","slug":"ghg-khalsa-college-becomes-punjab-university-inter-college-men-hockey-tournament-champion-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sports: जीएचजी खालसा कॉलेज बना चैंपियन, पीयू इंटर-कॉलेज पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में दर्ज की एकतरफा जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sports: जीएचजी खालसा कॉलेज बना चैंपियन, पीयू इंटर-कॉलेज पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में दर्ज की एकतरफा जीत
Wed, 25 Mar 2026 07:08 PM IST
Ankesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Wed, 25 Mar 2026 07:08 PM IST
सार
जीएचजी खालसा कॉलेज गुरुसर सुधार की हॉकी टीम ने पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) इंटर कॉलेज पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
चैंपियन टीम के खिलाड़ियों के साथ कॉलेज का स्टाफ।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीएचजी खालसा कॉलेज गुरुसर सुधार की हॉकी टीम ने पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) इंटर कॉलेज पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल, अनुशासन और सामूहिक तालमेल का प्रदर्शन करते हुए सभी मुकाबलों में प्रभावशाली जीत दर्ज करके चैंपियनशिप पर कब्जा किया।
विज्ञापन
पहले मुकाबले में जीएचजी खालसा कॉलेज ने एलएलआर सरकारी कॉलेज ढुड्डीके को 16–0 के एकतरफा मुकाबले में हराकर मजबूत शुरुआत की। दूसरे मैच में टीम ने चंडीगढ़ सेक्टर-32 एसडी कॉलेज 17–0 के बड़े अंतर से पराजित कर अपनी श्रेष्ठता बरकरार रखी।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में भी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए एसजीजीएस कॉलेज सेक्टर-26 चंडीगढ़ को 3–0 से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। टीम का यह निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का प्रमाण है।
विज्ञापन
टीम के कोच हरसिमरनजीत सिंह के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने बेहतरीन रणनीति और खेल कौशल का परिचय दिया। टीम मैनेजर करणवीर सिंह ने भी टीम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कप्तान आकाशदीप सिंह के नेतृत्व में टीम ने एकजुटता और आत्मविश्वास के साथ शानदार प्रदर्शन किया। इस शानदार उपलब्धि को और भी गौरवपूर्ण बनाते हुए टीम के कई खिलाड़ियों का चयन नॉर्थ जोन इंटर-यूनिवर्सिटी खेलों के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ियों के नाम आकाशदीप सिंह, शिवेश यादव, सतनाम सिंह, जसपाल सिंह, दलवीर सिंह, दलविंदर सिंह हैं।
कॉलेज प्रेसिडेंट मनजीत सिंह गिल, सेक्रेटरी डॉ. एसएस थिंद, प्रिंसिपल इंदरजीत सिंह, अध्यापकगण और विद्यार्थियों ने टीम की इस शानदार सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए बधाई दी।