सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Khanna Stray dogs kill laborer heading towards fields

Khanna: खेतों की तरफ जा रहे मजदूर को लावारिस कुत्तों ने मार डाला, रात भर शव को नोचते रहे

संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Thu, 14 May 2026 08:49 AM IST
विज्ञापन
सार

राम ईश्वर खेतों की तरफ जा रहे थे तभी अचानक लावारिस कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने खुद को बचाने की भरसक कोशिश की लेकिन कुत्तों ने उन्हें बुरी तरह नोच डाला। गंभीर रूप से घायल होने के बाद राम ईश्वर की मौके पर ही माैत हो गई।

Khanna Stray dogs kill laborer heading towards fields
आवारा कुत्ते - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

खन्ना के रसूलड़ा इलाके में मंगलवार देर रात 10 से 15 लावारिस कुत्तों के झुंड ने एक मजदूर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राम ईश्वर के रूप में हुई है जो मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार राम ईश्वर खेतों की तरफ जा रहे थे तभी अचानक लावारिस कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने खुद को बचाने की भरसक कोशिश की लेकिन कुत्तों ने उन्हें बुरी तरह नोच डाला। गंभीर रूप से घायल होने के बाद राम ईश्वर की मौके पर ही माैत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरान करने वाली बात यह रही कि कुत्ते पूरी रात शव को नोचते रहे। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा और इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिवार और ग्रामीणों ने नगर प्रशासन से लावारिस कुत्तों की बढ़ती समस्या पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

उधर, मृतक के भाई ने भाई ने जानकारी दी कि बुधवार सुबह उनके पिता खेतों की तरफ गए। उन्होंने देखा कि कुत्ते राम ईश्वर के शव को खा रहे थे। उनके शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद कुत्ते वहां से भागे तब तक राम ईश्वर की मौत हो चुकी थी।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के पास कूड़ा डंप बनने के बाद कुत्तों की संख्या बढ़ गई है और वे अक्सर लोगों पर हमला करते हैं। उन्होंने नगर काउंसिल खन्ना को जिम्मेदार ठहराते हुए चेताया कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो और भी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं। यह घटना शहर में लावारिस कुत्तों की बढ़ती समस्या और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़ा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed