{"_id":"6a7efc7a8f3f16ba7900344a","slug":"khedan-watan-punjab-diyan-2026-torch-relay-reaches-ludhiana-ludhiana-news-c-74-1-lud1001-117339-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: खेड़ां वतन पंजाब दीयां–2026 की मशाल रिले लुधियाना पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: खेड़ां वतन पंजाब दीयां–2026 की मशाल रिले लुधियाना पहुंची
Fri, 14 Aug 2026 05:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Fri, 14 Aug 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पंजाब सरकार के खेल विभाग द्वारा आयोजित खेड़ां वतन पंजाब दीयां–2026 की मशाल रिले शुक्रवार को लुधियाना जिले में प्रवेश कर गई। यह यात्रा 12 अगस्त को संगरूर से शुरू हुई थी।
यह मशाल मानसा और बरनाला जिलों से होकर 14 अगस्त को बरनाला-लुधियाना सीमा पर पहुंची। जिला खेल कार्यालय लुधियाना के कोचों और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य व स्टाफ सदस्यों ने मशाल की अगुवाई की। इसके बाद मशाल शहर के फव्वारा चौक पहुंची। वहां से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने इसे गुरु नानक स्टेडियम तक पहुंचाया। स्टेडियम में अपर उपायुक्त (जी) शिखा भगत ने मशाल प्राप्त की।
समारोह में शिखा भगत ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर एक स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। जिला खेल अधिकारी मनदीप कौशल ने खिलाड़ियों को खेड़ां वतन पंजाब दीयां–2026 के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सभी को इन खेलों में अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।