{"_id":"6993eea7a48f809cec0f3e17","slug":"kila-raipur-rural-olympics-from-today-punjab-sporting-prowess-bullock-cart-race-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक शुरू: तीन दिन तक दिखेगा पंजाब का खेल दम, बैलगाड़ी दौड़ बनी आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक शुरू: तीन दिन तक दिखेगा पंजाब का खेल दम, बैलगाड़ी दौड़ बनी आकर्षण का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:46 PM IST
विज्ञापन
सार
इस बार पारंपरिक ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया है। लंबे समय बाद बैलगाड़ी दौड़ की वापसी इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगी, जो तीनों दिन आयोजित होगी। पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया इन खेलों का शुभारंभ करेंगे।
किला रायपुर ग्रामीण खेल में हिस्सा लेने पहुंचे बैलों के मालिक
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
ऐतिहासिक किला रायपुर खेलों का आयोजन आज से किला रायपुर के खेल मैदानों में शुरू हो गया है। तीन दिवसीय यह आयोजन 19 फरवरी तक चलेगा।
इस बार पारंपरिक ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया है। लंबे समय बाद बैलगाड़ी दौड़ की वापसी इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रही, जो तीनों दिन आयोजित होगी। पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने खेलों का शुभारंभ किया।
Trending Videos
इस बार पारंपरिक ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया है। लंबे समय बाद बैलगाड़ी दौड़ की वापसी इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रही, जो तीनों दिन आयोजित होगी। पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने खेलों का शुभारंभ किया।
पहले दिन हॉकी और एथलेटिक्स मुकाबले
पहले दिन 17 फरवरी को मुख्य स्टेडियम में सुबह 9 बजे से ओपन वर्ग के लड़कों और लड़कियों के हॉकी मैच होंगे। इसके बाद 1500 मीटर फाइनल, 400 मीटर हीट व फाइनल तथा प्राथमिक वर्ग के लड़के-लड़कियों की 60 मीटर दौड़ आयोजित की जाएगी। दोपहर 12 बजे से शाम तक बैलगाड़ी दौड़ कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन