{"_id":"6a001a03c829ecf62f072c99","slug":"ludhiana-cattle-feed-trader-commits-suicide-suicide-note-recovered-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: पशु चारा कारोबारी ने की खुदकुशी, दुकानदार नहीं दे रहे थे 35 लाख रुपये; दो पेज का सुसाइड नोट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: पशु चारा कारोबारी ने की खुदकुशी, दुकानदार नहीं दे रहे थे 35 लाख रुपये; दो पेज का सुसाइड नोट बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Sun, 10 May 2026 11:10 AM IST
विज्ञापन
सार
मृतक कुंदन लाल के बेटे धरमिंदर कुमार ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से पशु चारा का व्यवसाय कर रहा है। लुधियाना समेत आसपास के कई गांवों कस्बों के दुकानदारों और व्यापारियों से उनके पिता कुंदन लाल ने रुपये लेने थे, जो 35 लाख से अधिक थे।
मृतक
- फोटो : संवाद/फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
लुधियाना के गांव एतिआणा के पशुचारा कारोबारी कुंदन लाल (82) ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। रविवार तड़के लुधियाना के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
कुंदन लाल की जेब से पुलिस को दो पेज का खुदकुशी नोट भी बरामद हो गया है, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए उन देनदारों को जिम्मेदार ठहराया है जिनसे उन्हें करीब 35 लाख रुपये लेने थे। खुदकुशी नोट में उन लोगों का नाम लिखा है, जिन्होंने पैसे लौटाने से इन्कार करते हुए उनका फोन उठाना भी बंद कर दिया था। कुंदन लाल ने खुदकुशी नोट में लिखा है कि उन्होंने 6 लाख रुपये किसी के देने भी हैं।
मृतक कुंदन लाल के बेटे धरमिंदर कुमार ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से पशु चारा का व्यवसाय कर रहा है। लुधियाना समेत आसपास के कई गांवों कस्बों के दुकानदारों और व्यापारियों से उनके पिता कुंदन लाल ने रुपये लेने थे, जो 35 लाख से अधिक थे। लोग उनके रुपये नहीं लौटा रहे थे और अब तो फोन उठाना भी बंद कर दिया था जिसके चलते कुंदन लाल बहुत परेशान रहने लगे थे। उन्होंने बताया कि शनिवार रात वे जगरांव गए हुए थे। घर पर कुंदन लाल ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया।
कुंदन लाल की जेब से मिले हस्तलिखित कागज में लिखा है कि मेरे परिवार को कुछ न कहा जाए। इसमें उन लोगों की अलग सूची भी है जिनसे उन्होंने रुपये लेने थे।
कुंदन लाल ने यह भी लिखा है कि उस पर लगभग 6 लाख रुपये का कर्ज है, जिसका भुगतान वसूली करके किया जाए। डीएसपी दाखा करण सिंह संधू ने बताया कि पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मृतक की जेब से मिले खुदकुशी नोट की भी जांच की जाएगी।
Trending Videos