सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   No Shortage of LPG in Punjab Government Clarifies Urges Public Not to Panic

एलपीजी की कमी नहीं: पंजाब सरकार ने किया स्पष्ट, कहा-घबराकर ज्यादा सिलिंडर न करें बुक, जमाखोरी पर होगी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Sat, 28 Mar 2026 09:41 AM IST
विज्ञापन
सार

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने माना कि कामर्शियल एलपीजी में अस्थाई कमी है लेकिन अस्पतालों और छात्रावासों जैसी आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति दी जा रही है।  

No Shortage of LPG in Punjab Government Clarifies Urges Public Not to Panic
Gas cylinder crisis - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने लुधियाना में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में यह स्पष्ट कर दिया। 

Trending Videos


उन्होंने लोगों से घबराकर ज्यादा सिलिंडर बुक न करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि एलपीजी, पेट्रोल या डीजल की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने माना कि कामर्शियल एलपीजी में अस्थाई कमी है लेकिन अस्पतालों और छात्रावासों जैसी आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति दी जा रही है। शादी जैसे आयोजनों के लिए विशेष व्यवस्था भी की गई है। इसके लिए लोग जिला प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुकिंग के दो-दो हफ्ते तक नहीं मिल रहे हैं सिलिंडर

पेट्रोल व डीजल की कमी को लेकर चल रही अफवाहों के बीच लोगों की एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति में कमी से परेशानी लगातार बनी हुई है। हालांकि प्रशासन द्वारा पर्याप्त स्टाक होने का दावा दिया जा रहा है लेकिन लोगों की शिकायत है कि बुकिंग कराने के दो-दो हफ्ते तक सिलिंडर की सप्लाई नहीं हो रही।

पटियाला में गृहिणी नंदिनी के मुताबिक उनका परिवार बड़ा है। सिलिंडर मुश्किल से 20 दिन चलता है। बुकिंग के बावजूद सिलिंडर दो हफ्ते तक नहीं मिला। ऐसे में अगर और कुछ दिन सिलिंडर नहीं मिला तो दिक्कत आएगी। संबंधित एजेंसी में फोन किया तो कहा गया कि जल्द सिलिंडर की सप्लाई कर देंगे। एजेंसी में आने की जरूरत नहीं है, सप्लाई घर पर ही होगी।

इसी तरह से एक अन्य खपतकार सतनाम सिंह ने बताया कि बुकिंग के बावजूद सिलिंडर की 13 दिन तक सप्लाई नहीं हुई है। एजेंसी वाले कह रहे हैं कि घर पर ही सिलिंडर भेजा जाएगा लेकिन उनकी पहचान में कई लोगों को बुकिंग कराने के पांच से सात दिनों के अंदर सिलिंडर मिल गया है। इस तरह से भेदभाव क्यों हो रहा है। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।

दूसरी तरफ प्रशासन का दावा है कि घरेलू सिलिंडरों की कोई कमी नहीं है। लगातार सप्लाई हो रही है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अब तक विभिन्न जगहों पर दबिश देकर गलत ढंग से इस्तेमाल किए जा रहे काफी संख्या में घरेलू सिलिंडर जब्त किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर आने वाले दिनों में दबिश दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed