फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Rally in Killi Chahal, Moga today Routes changed traffic advisory issued

मोगा के किल्ली चहल में रैली आज: बदले गए रूट, लुधियाना-रायकोट से जाने वालों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Mon, 16 Feb 2026 07:51 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 16 Feb 2026 07:51 AM IST
सार

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार के जाम और परेशानी से बचा जा सके।

विज्ञापन
Rally in Killi Chahal, Moga today Routes changed traffic advisory issued
मोगा रैली का रूट - फोटो : संवाद

विस्तार

मोगा के गांव किल्ली चहल में सरकार द्वारा आयोजित “युद्ध नशे विरुद्ध कैंपेन-2 की रैली के चलते भारी ट्रैफिक रहने की संभावना है। इसे देखते हुए लुधियाना देहात पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं और अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए विशेष रूट प्लान जारी किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार के जाम और परेशानी से बचा जा सके।

आम लोगों के लिए मोगा जाने के वैकल्पिक रूट

रायकोट से मोगा जाने के लिए- रायकोट बस्सिया चकर रामा बिलासपुर मोगा
लुधियाना से मोगा जाने के लिए- लुधियाना मुल्लापुर जगरांव सिधवा बेट गिद्दड़विंडी किशनपुरा धर्मकोट मोगा
माहितपुर से मोगा जाने के लिए- माहितपुर सिधवा बेट गिद्दड़विंडी किशनपुरा धर्मकोट मोगा

रैली में शामिल होने वालों के लिए विशेष रूट

रायकोट से किल्ली चहल रैली रूट
रायकोट बस्सियां कमलपुरा जगराओं तहसील चौक नानकसर किल्ली चहल
लुधियाना से किल्ली चहल रैली रूट
लुधियाना मुल्लापुर जगराओं नानकसर किल्ली चहल
जालंधर/नकोदर साइड से रैली रूट
जालंधर नकोदर माहितपुर सिधवा बेट जगराओं नानकसर किल्ली चहल

पुलिस की जनता से अपील
लुधियाना देहात पुलिस ने कहा है कि जनता का सहयोग ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुरक्षित और आसान बनाए रखेगा। वाहन चालक समय पर निकलें, नियमों का पालन करें, निर्धारित रूट से ही यात्रा करें, ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed