{"_id":"6a55e280a7cfc9c106063783","slug":"robbers-broke-into-house-in-khanna-beat-husband-wife-son-fled-after-looting-cash-valuables-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khanna: देर रात घर में घुसे लुटेरे, पति-पत्नी और बेटे को बेरहमी से पीटा; नकदी और सामान लूटकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khanna: देर रात घर में घुसे लुटेरे, पति-पत्नी और बेटे को बेरहमी से पीटा; नकदी और सामान लूटकर फरार
Tue, 14 Jul 2026 12:48 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना
Published by: Nivedita
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:48 PM IST
सार
घटना ने एक बार फिर खन्ना पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाने, संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने तथा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
खन्ना में घर में चाेरी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खन्ना में देर रात करीब डेढ़ बजे रूप नगर, गली नंबर-2 के एक घर में अज्ञात लुटेरे घुस गए। बदमाशों ने परिवार के सदस्यों के साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर नकदी व सामान लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
वार्ड पार्षद अमन कटारिया ने बताया कि लुटेरे अमन मोदी नामक व्यक्ति के घर में घुसे। परिवार के 22 वर्षीय बेटे के अनुसार, सबसे पहले बदमाश उसके कमरे में पहुंचे और उस पर हमला कर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उसके माता-पिता अपने कमरे से बाहर आए तो लुटेरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और बेरहमी से पीटा। इसी दौरान दूसरे कमरे में मौजूद दादा-दादी ने जोर-जोर से आवाजें लगानी शुरू कर दीं, जिसके बाद लुटेरे मौके से फरार हो गए। हमले में घायल पति-पत्नी की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए अपोलो अस्पताल लुधियाना ले जाया गया है।
घटना ने एक बार फिर खन्ना पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाने, संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने तथा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
सिटी थाना के प्रभारी तरविंदर कुमार बेदी ने कहा कि हर पहलू पर जांच कर रहे हैं जल्दी ही किसी नतीजे पर पहुंचेंगे। अमन मोदी और उसकी पत्नी के बयान के लिए पुलिसकर्मी अपोलो हॉस्पिटल लुधियाना गए हैं। वारदात उस समय हुई जब डीआईजी संदीप गोयल खुद दोराहा में देर रात सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस गश्त और थानों की चेकिंग कर रहे थे।