{"_id":"6a5480dd4bb7adbfad088b52","slug":"threat-to-blow-up-private-school-ludhiana-via-email-sparks-panic-students-sent-home-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: कई निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; बच्चों को घर भेजकर जांच अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: कई निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; बच्चों को घर भेजकर जांच अभियान शुरू
Mon, 13 Jul 2026 11:46 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: Nivedita
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:46 AM IST
सार
पिछले कुछ महीनों से पंजाब में स्कूलों, अदालत परिसरों और अन्य सरकारी व निजी संस्थानों को लगातार धमकी भरे ई-मेल मिल रहे हैं। अधिकतर मामलों में जांच के दौरान कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली, लेकिन ऐसी घटनाओं को सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से ले रही हैं।
विज्ञापन
जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के चार निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन को मिले धमकी भरे ई-मेल की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। मौके पर पुलिस टीमें पहुंची तथा पूरे परिसर की गहन तलाशी शुरू कर दी गई। एहतियात के तौर पर स्कूल में पढ़ रहे बच्चों की छुट्टी कर दी गई, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
विज्ञापन
पुलिस ने स्कूल परिसर के भीतर और आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से जांच की। स्कूल भवन, कक्षाओं और अन्य हिस्सों की तलाशी ली जा रही है। शुरुआती जांच में किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से पंजाब में स्कूलों, अदालत परिसरों और अन्य सरकारी व निजी संस्थानों को लगातार धमकी भरे ई-मेल मिल रहे हैं। अधिकतर मामलों में जांच के दौरान कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली, लेकिन ऐसी घटनाओं को सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से ले रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि धमकी भरे ई-मेल भेजने वालों की पहचान करने के लिए साइबर विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है। ई-मेल के स्रोत और उसकी सत्यता की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
प्रशासन ने आम लोगों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए कहा गया है।