बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Taxi dispute at Halwara Airport causes increased inconvenience for passengers; entry at the main gate blocked

हलवारा एयरपोर्ट पर टैक्सी विवाद से यात्रियों की बढ़ी परेशानी, मुख्य गेट पर एंट्री बंद

Pawan Kumar पवन कुमार
Updated Sat, 11 Jul 2026 03:21 PM IST
Taxi dispute at Halwara Airport causes increased inconvenience for passengers; entry at the main gate blocked
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हलवारा पर टैक्सी चालकों का विवाद शनिवार को उस समय चरम पर पहुंच गया, जब एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसियों ने सभी टैक्सियों और टैक्सी चालकों की एयरपोर्ट परिसर में एंट्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया। इसके चलते एयरपोर्ट के मुख्य द्वार के बाहर सैकड़ों टैक्सियां कतारों में खड़ी हो गईं और अप्रोच रोड पर जाम जैसी स्थिति बन गई। सबसे अधिक परेशानी एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले यात्रियों को उठानी पड़ी, जिन्हें डिपार्चर और आगमन टर्मिनल से मुख्य द्वार तक लगभग एक किलोमीटर का सफर सामान के साथ पैदल तय करना पड़ा। शनिवार सुबह दिल्ली-हलवारा और हलवारा-दिल्ली उड़ानों के दौरान एयरपोर्ट के बाहर अफरातफरी का माहौल बना रहा। मुख्य द्वार के सामने टैक्सियों की लंबी कतारें लगने से यातायात भी प्रभावित हुआ। यात्रियों को भारी सामान लेकर तेज धूप और उमस के बीच पैदल चलना पड़ा, जिससे उनकी परेशानी कई गुना बढ़ गई। जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब पिछले दिनों लुधियाना इमरजेंसी टैक्सी यूनियन के प्रधान कुणाल शर्मा की एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मियों के साथ कथित तौर पर तीखी बहस और कहासुनी हो गई। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियात के तौर पर सभी टैक्सी चालकों की एयरपोर्ट परिसर में एंट्री पर रोक लगा दी। टैक्सी चालक गुरप्रीत सिंह बिल्ला ने बताया कि शुक्रवार को ही लुधियाना और स्थानीय टैक्सी यूनियनों के बीच चल रहे विवाद का समाधान हो गया था। उन्होंने कहा कि ओला, उबर और रैपिड ऑनलाइन टैक्सी सर्विस यूनियन के साथ भी सहमति बनी थी कि हलवारा एयरपोर्ट क्षेत्र में ऑनलाइन बुकिंग एप बंद रखी जाएंगी और किराया आपसी सहमति से तय किया जाएगा। इसके बावजूद शनिवार को अचानक सभी टैक्सियों की एंट्री बंद कर दी गई, जिससे पूरे टैक्सी कारोबार के साथ-साथ यात्रियों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उधर, एयरपोर्ट सुरक्षा दल के इंचार्ज इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय पूरी तरह यात्रियों और एयरपोर्ट की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से स्थानीय और लुधियाना की टैक्सी यूनियनों के बीच यात्रियों को लाने-ले जाने, किराया तय करने और नंबर लगाने को लेकर लगातार विवाद और झगड़े हो रहे थे। ऐसी स्थिति एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था के लिए खतरा बन सकती थी, इसलिए सुरक्षा कारणों से टैक्सियों की एंट्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा कि डिपार्चर और आगमन टर्मिनल पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के साथ पूरा समन्वय बनाए रखा गया है, ताकि यात्रियों और अन्य लोगों को यथासंभव कम से कम असुविधा हो। हालांकि, मुख्य द्वार से टर्मिनल तक लंबी दूरी होने के कारण यात्रियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि शुक्रवार को टैक्सी यूनियनों के बीच समझौता होने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही थी कि लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त हो जाएगा, लेकिन शनिवार को सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई के बाद पूरा मामला फिर से उलझ गया। एयरपोर्ट के बाहर तनावपूर्ण माहौल, अप्रोच रोड पर जाम और टैक्सियों की लंबी कतारों ने एयरपोर्ट संचालन व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि टैक्सी यूनियनों के विवाद और सुरक्षा व्यवस्था के बीच फंसे यात्रियों को राहत कब मिलेगी। जब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकलता, तब तक हलवारा एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों को अनावश्यक परेशानी, अतिरिक्त समय और असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Umaria News: कीचड़ में थमी एम्बुलेंस, कांधे पर अस्पताल पहुंची प्रसूता; वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्थाओं की पोल

11 Jul 2026

Alwar News : घर में अकेले रह रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग की हाथ-पैर बांधकर हत्या, खुली मिलीं अलमारियां, लूट की आशंका

11 Jul 2026

पटियाला में पुलिस की ओर से वाहनों की चेकिंग

11 Jul 2026

फिरोजपुर पुलिस ने 12 मामलों में वांछित आरोपी व उसके साथी को किया गिरफ्तार

अंकों का खेल करेगा राह आसान, जानिए जीवन में इनका प्रभाव

11 Jul 2026
विज्ञापन

Rajasthan में मानसून सुस्त, खरीफ बुआई पर संकट! 15 जुलाई से राहत की उम्मीद

11 Jul 2026

ममदोट में जमीन विवाद से आहत होकर नौजवान ने निगला जहर, मौत

विज्ञापन

जालंधर में तेज बरसात से गिरा पारा

11 Jul 2026

Bharatpur: UCC को लेकर सरकार ने सुनी जनता की राय, कमेटी को सौंपी जाएंगी सिफारिशें

11 Jul 2026

अलीगंज अग्निकांड: एलडीए ने भवन पर चस्पा किया ध्वस्तीकरण नोटिस, 15 दिन का समय

11 Jul 2026

Chhatarpur:  आबादी वाले इलाके में दिखा 25 किलो का अजगर, वन विभाग की मदद से घने जंगल में छोड़ा गया

11 Jul 2026

काली मंदिर का गुंबद गिरने से बुजुर्ग की मौत, VIDEO

11 Jul 2026

Ujjain: महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैष्णव तिलक में दिए अलौकिक दर्शन; भक्त हुए निहाल

11 Jul 2026

Video: अंबेडकरनगर में देर रात उर्स मेले का हुआ आगाज

11 Jul 2026

पनियाला फल विलुप्त होने की कगार पर।

11 Jul 2026

करोड़ों खर्च के बाद भी बदहाल सड़कें, अधूरे निर्माण और गड्ढों से बढ़ी परेशानी; VIDEO

11 Jul 2026

रोहित यादव के घर तक बनेगा रास्ता, राजस्व टीम ने शुरू की कवायद; VIDEO

11 Jul 2026

गाजीपुर में भूजल सप्ताह का आयोजन 16 से, VIDEO

11 Jul 2026

ट्रैक्टर-ट्रॉली व कार की जोरदार टक्कर, चालक गंभीर; VIDEO

11 Jul 2026

कांग्रेस के पीसीसी सदस्य ने किया बैठक का बहिष्कार, VIDEO

11 Jul 2026

रोजगार मेले में 162 अभ्यर्थियों का चयन, VIDEO

11 Jul 2026

Baghpat: आम महोत्सव में विदेशियों ने भी लिया स्वाद, खाकर बोले- मजा आ गया

11 Jul 2026

रोहित यादव के घर पहुंचीं सांसद प्रिया सरोज, माता-पिता को किया सम्मानित; VIDEO

11 Jul 2026

जंघई फ्लाईओवर पर शटरिंग का काम तेज, 20 जुलाई तक स्लैब ढलाई की उम्मीद; VIDEO

11 Jul 2026

भाकियू अंबावता गुट ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, VIDEO

11 Jul 2026

राॅबर्ट्सगंज, चुर्क और डाला में 2.93 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास; VIDEO

11 Jul 2026

मिर्जापुर में अचानक धंसी सड़क, स्कूटी समेत गड्ढे में समाया चालक; VIDEO

11 Jul 2026

अष्टभुजा हत्याकांड में सभी आरोपी बरी, VIDEO

11 Jul 2026

वादी को डराकर मुकदमा वापस लेने की साजिश नाकाम, तीन आरोपी गिरफ्तार; VIDEO

11 Jul 2026

बैरिया तहसीलबार के अध्यक्ष सहित अधिवक्ताओं पर मारपीट व सरकारी कार्य में बाध पहुंचाने की प्राथमिकी, VIDEO

11 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed