सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Student dies after falling from stairs at CT University Jagraon

Punjab: जगरांव की सीटी यूनिवर्सिटी में बीबीए छात्रा की मौत, लिफ्ट का इंतजार कर रही थी शवनम

संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 18 Feb 2026 03:34 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के जगरांव में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में छात्री की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई। मृतका की पहचान शवनम खतून के तौर पर हुई है, जो बीबीएस फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। 

Student dies after falling from stairs at CT University Jagraon
मृतका शवनम खतून की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

लुधियाना के जगरांव स्थित सीटी यूनिवर्सिटी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में छात्रा को तुरंत लुधियाना के अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान शवनम खतून निवासी लुधियाना के रूप में हुई है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, यूनिवर्सिटी में कुछ छात्राएं लिफ्ट का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक छात्रा लिफ्ट के साथ बनी सीढ़ियों की स्टील की रेलिंग पर बैठ गई। जब लिफ्ट आई तो अन्य छात्राएं उसमें सवार हो गईं। इसी बीच रेलिंग पर बैठी छात्रा का संतुलन बिगड़ गया और वह पीछे की ओर पीठ के बल नीचे गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में छात्रा को गंभीर चोटें आईं। यूनिवर्सिटी स्टाफ ने तुरंत उसे उठाकर लुधियाना अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। इस संबंध में थाना सदर के इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि मृतक शवनम खतून बीबीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह दूसरी मंजिल पर लिफ्ट का इंतजार करते समय रेलिंग पर बैठने लगी थी, तभी बैलेंस बिगड़ने से वह सीधे नीचे बेसमेंट में जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों को बुलाकर पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed