फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Three-Year-Old Girl Engulfed in Flames in Ludhiana

लुधियाना में दिल दहला देने वाली घटना: आग की चपेट में आई तीन साल की बच्ची, बचाने में पिता के हाथ भी झुलसे

Thu, 23 Apr 2026 01:24 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना
अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 23 Apr 2026 01:24 PM IST
विज्ञापन
Three-Year-Old Girl Engulfed in Flames in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
लुधियाना के चंदन नगर इलाके से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, माचिस से खेलते हुए तीन साल की एक मासूम बच्ची आग की लपटों में घिर गई। नायलॉन की फ्रॉक पहने होने के कारण आग ने पल भर में ही विकराल रूप ले लिया और कपड़ा पिघलकर बच्ची के शरीर से चिपक गया। घर में मौजूद अन्य बच्चों को इस भयावह हादसे का आभास तक नहीं हो पाया।
विज्ञापन


पिता की दर्दनाक कोशिश और बच्ची की गंभीर स्थिति
जब बच्ची के पिता काम से घर लौटे, तो उन्होंने अपनी बेटी को आग की लपटों में घिरा देखा। अपनी लाडली को बचाने के लिए उन्होंने नंगे हाथों से आग बुझाने का प्रयास किया, जिसमें वे खुद बुरी तरह झुलस गए। इस दर्दनाक घटना में बच्ची लगभग 60 प्रतिशत तक झुलस गई है।
विज्ञापन

गरीबी और इलाज की चुनौती
गरीब परिवार होने के कारण बच्ची के इलाज के लिए पैसे जुटाने में घंटों लग गए, जिसके चलते मासूम करीब छह घंटे तक दर्द से कराहती रही। मां ममता देवी ने बताया कि वह उस समय घरों में काम करने गई हुई थीं। जैसे ही उन्हें घटना की सूचना मिली, वे बदहवास घर पहुंचीं। 

 

एक निजी क्लिनिक में ले जाने पर डॉक्टर ने बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी। मालकिन की आर्थिक मदद के बाद ही परिवार बच्ची को सिविल अस्पताल पहुंचा सका, जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed