सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Truck hit car six year old girl dies Six Injured accident in Khanna

खन्ना में दर्दनाक हादसा: बच्ची की मौत, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई बार पलटी, परिवार के 6 लोग घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Thu, 09 Apr 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के खन्ना में ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। कार में एक ही परिवार के लोग सवार थे। ट्रक की टक्कर के बाद कार कई बार पलटी और इस हादसे में छह साल की बच्ची की मौत हो गई। 

Truck hit car six year old girl dies Six Injured accident in Khanna
मृतक बच्ची की फाइल फोटो और क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मंडी गोबिंदगढ़ से लेकर दोराहा तक जीटी रोड पर बने गहरे गड्ढे अब लोगों की जान के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। प्रशासन को बार-बार चेताने के बावजूद हालात जस के तस हैं और लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला खन्ना से सामने आया है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार पटियाला निवासी एक परिवार लुधियाना में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपनी कार से वापस लौट रहा था। जब उनकी गाड़ी खन्ना के पास जीटी रोड पर पहुंची तो सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण कार का टायर पंचर हो गया। चालक ने गाड़ी को सड़क किनारे रोक कर टायर बदलना शुरू किया, लेकिन इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी भयानक थी कि कार कई बार पलट गई। हादसे में 6 वर्षीय नवदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शरणजीत कौर और डिंपल गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं एक व्यक्ति और एक छोटा बच्चा बाल-बाल बच गए। मौके पर मौजूद राहगीर सेवा सिंह ने बताया कि जीटी रोड पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं, जिनकी वजह से रोजाना हादसे हो रहे हैं। 

मृतक बच्ची के चाचा गगनदीप सिंह ने बताया कि पूरा परिवार शादी समारोह से लौट रहा था, लेकिन खन्ना के पास सड़क की खराब हालत ने उनकी खुशियों को मातम में बदल दिया। उन्होंने प्रशासन से सड़क की तुरंत मरम्मत की मांग की।

हादसे के बाद घायलों को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टर के अनुसार, हादसे में 6 बच्चे, 3 महिलाएं और एक पुरुष घायल हुए थे, जिनमें एक बच्ची की मौत हो चुकी थी और एक महिला की हालत गंभीर थी। डॉक्टरों ने सभी को प्राथमिक इलाज देकर स्थिर किया और बाद में उन्हें पटियाला रेफर कर दिया गया।

थाना सिटी खन्ना के एसएचओ सुखविंदर पाल सिंह ने बताया कि हादसे में एक बच्ची की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

Truck hit car six year old girl dies Six Injured accident in Khanna
क्षतिग्रस्त ट्रक। - फोटो : संवाद

जगरांव में रेत से भरी ट्रॉली से टकराया ट्रक, युवक गंभीर

नजदीकी गांव स्वद्दी कलां के पास सिधवा बेट-जगरांव मार्ग पर सड़क हादसा हुआ है। रेत से भरी खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, गांव स्वद्दी कलां के बाहर सड़क किनारे रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक ट्रॉली से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। ट्रक को सुखदेव सिंह बिल्ला चला रहा था, जबकि उसके साथ मिंटू पुत्र साधू सिंह निवासी स्वद्दी कलां/स्वद्दी खुर्द भी मौजूद था। दुर्घटना में मिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी दोनों टांगें टूट गईं।

घायल को तुरंत सिविल अस्पताल जगराओं में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed