फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Yamuna Boat Tragedy 120 Devotees Departed from Jagraon for Vrindavan in Two Buses

Mathura Boat Accident: दो बस में लुधियाना से आए थे वृंदावन 120 श्रद्धालु, 30 गए थे नाव पर; चार दिन का था प्लान

Fri, 10 Apr 2026 10:17 PM IST
अनुज कुमार संवाद एजेंसी, हलवारा (लुधियाना )
संवाद एजेंसी, हलवारा (लुधियाना ) Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 10 Apr 2026 10:17 PM IST
सार

पंजाब के जगराओं से श्री बांके बिहारी क्लब के 120 श्रद्धालुओं में से करीब 30 युवा श्रद्धालु वृंदावन के केसी घाट पर यमुना में स्टीमर से सवार हुए, स्टीमर यमुना नदी में पलट गया। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Yamuna Boat Tragedy 120 Devotees Departed from Jagraon for Vrindavan in Two Buses
लुधियाना से वृंदावन आए थे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना जिले के जगराओं से बांके बिहारी समूह के 120 श्रद्धालु वृंदावन के लिए रवाना हुए थे। शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे यमुना नदी में एक नाव अस्थायी पीपा पुल से टकराकर डूब गई। इस हादसे में दस श्रद्धालुओं की मौत हुई, दस से ज्यादा लापता और आठ को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


मरने वालों में छह महिलाएं और चार पुरुष हैं। जगराओं के छब्बीस वर्षीय नौजवान इशान कटारिया, प्रबंधक मधुर बहल और उनकी मां कविता बहल भी मृतकों में हैं। अड्डा रायकोट के काला बुक शॉप के मालिक चरणजीत सिंह उर्फ काला और उनकी पत्नी भी शामिल हैं। 

विज्ञापन

Yamuna Boat Tragedy 120 Devotees Departed from Jagraon for Vrindavan in Two Buses
मथुरा हादसा- सर्च ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षित निकाले गए लोगों में जगराओं के सुनील कुमार की पत्नी, यशु पुत्र रमेश बजाज और लवेश हैं। उन्हें रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। यात्रा चार दिन की थी, किराया चार हजार पांच सौ रुपये था। ज्यादातर श्रद्धालु रात के सफर के बाद थके थे, इसलिए धर्मशाला में आराम कर रहे थे। करीब तीस श्रद्धालु, जिनमें युवा शामिल थे, बांके बिहारी मंदिर दर्शन के बाद यमुना में गए थे।
 

Yamuna Boat Tragedy 120 Devotees Departed from Jagraon for Vrindavan in Two Buses
मथुरा हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मल्होत्रा मोबाइल दुकान के श्वेत जैन ने बताया कि यमुना में पीपों का पुल था। जलस्तर बढ़ने के बाद इन्हें खोला गया, जिससे ये पुल बहने लगे। इन्हीं बहते पुलों से टकराकर नाव पलटी। जैन के अनुसार, उन्होंने नाविक से नाव रोकने को कहा था, पर उसने नहीं रोका और टक्कर हुई।

विज्ञापन

Yamuna Boat Tragedy 120 Devotees Departed from Jagraon for Vrindavan in Two Buses
मथुरा हादसे से पहले का वीडियो - फोटो : अमर उजाला

हादसे के बाद आसपास के नाविकों ने कई लोगों को बचाया। जगराओं के ज्यादातर श्रद्धालु फोगला आश्रम के पास रुके हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप गुप्ता की पत्नी सीमा गुप्ता ने बताया कि हादसे की जानकारी पर आश्रम में मौजूद श्रद्धालुओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने यमुना तट से करीब दो किलोमीटर तक का क्षेत्र घेराबंदी करके बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed