सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   102 employees will improve the city's cleanliness, security and administrative system

Mohali News: शहर की सफाई, सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था सुधारेंगे 102 कर्मचारी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
102 employees will improve the city's cleanliness, security and administrative system
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर परिषद जीरकपुर ने शहर की सफाई, सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। परिषद करीब 2 करोड़ 43 लाख 89 हजार रुपये खर्च कर एक साल के लिए ठेके पर 102 कर्मचारियों की भर्ती करेगा। इसके लिए ई-टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन करने के लिए 21 दिन का समय निर्धारित किया गया है। नगर परिषद का कहना है कि लंबे समय से कर्मचारियों की कमी के कारण कई काम प्रभावित हो रहे थे। इसी को ध्यान में रखकर अलग-अलग श्रेणियों में मैनपॉवर बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। ई-टेंडर के माध्यम से ड्राइवर, सुपरवाइजर, डेटा ऑपरेटर, माली, सिक्योरिटी गार्ड, चपरासी, क्लर्क और हाउसकीपिंग स्टाफ की भर्ती की जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया के लिए करीब 2.44 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। इससे कार्यालय और फील्ड दोनों स्तरों पर कामकाज सुचारू किया जा सके।
Trending Videos




किस विभाग में कितनी लागत और पद
नगर परिषद ने टेंडर को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा है। एमसी कार्यालय स्टाफ के लिए 48.70 लाख रुपये, हाउसकीपिंग के लिए 49.98 लाख रुपये, ड्राइवर व सुपरवाइजर के लिए 47.63 लाख रुपये और माली व सिक्योरिटी गार्ड के लिए 49.95 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा चपरासी और क्लर्कों की आपूर्ति के लिए भी करीब 47.63 लाख रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं। सभी नियुक्तियां एक साल के लिए होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




जनता को मिलेगी राहत, कामों में आएगी तेजी
कर्मचारियों की कमी के कारण शहर में कई प्रशासनिक और सफाई से जुड़े कार्य धीमे चल रहे थे। नई भर्ती से न केवल साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि नगर परिषद के रोजमर्रा के काम भी तेजी से पूरे हो सकेंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित कर्मचारियों को तुरंत काम पर लगाया जाएगा, इससे शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।





किसके कितने पद

ड्राइवर- 10

सुपरवाइजर- 10

डेटा ऑपरेटर- 20

माली- 12

सिक्योरिटी गार्ड- 12

क्लर्क- 6

हाउसकीपिंग- 32





विभाग में कर्मचारियों की कमी के चलते ई-टेंडर आमंत्रित किया गया है। 21 दिन बाद टेंडर खोले जाएंगे, जिसके बाद चयनित कर्मचारियों को नियुक्त किया जाएगा। - परविंदर सिंह भट्टी, ईओ, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed