सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   1.05 crore fraud in the name of selling land in Zirakpur

Mohali News: जीरकपुर में जमीन बेचने के नाम पर 1.05 करोड़ की ठगी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
1.05 crore fraud in the name of selling land in Zirakpur
विज्ञापन
जीरकपुर। जमीन बेचने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव गाजीपुर के निवासी कमलजीत कौर और उनके पति रणजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोप में केस दर्ज किया है। पंचकूला निवासी संजीव कुमार ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उन्हें 2 बीघा जमीन बेचने का प्रस्ताव दिया। दोनों पक्षों के बीच 3.70 करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ। भरोसा करते हुए संजीव कुमार ने अलग-अलग किस्तों में नकद, चेक और आरटीजीएस के माध्यम से कुल 1.05 करोड़ रुपये आरोपियों को दे दिए।
Trending Videos


रजिस्ट्री से किया साफ इनकार

इकरारनामे के अनुसार जमीन की रजिस्ट्री फरवरी 2025 में होनी थी, लेकिन आरोपियों ने हर बार बहाना बनाकर इसे टाल दिया। जांच में खुलासा हुआ कि जमीन पहले ही किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी गई थी। आरोपियों ने संजीव से ली गई रकम का इस्तेमाल पटियाला जिले के गांव खेड़ी फत्तन में अपने नाम पर जमीन खरीदने में किया। एसएसपी मोहाली के निर्देश पर पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद कमलजीत कौर और रणजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब ठगी और जमीन सौदे में शामिल अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed