{"_id":"69d8164b37f917005b0890df","slug":"gas-is-still-not-available-even-after-40-days-customers-are-making-rounds-of-warehouses-and-agencies-mohali-news-c-71-1-mli1016-141111-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: 40 दिन बाद भी नहीं मिल रही गैस, ग्राहक गोदाम-एजेंसी के काट रहे चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: 40 दिन बाद भी नहीं मिल रही गैस, ग्राहक गोदाम-एजेंसी के काट रहे चक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर में अभी भी गैस की किल्लत बनी हुई है। उपभोक्ताओं को चालीस दिन बाद भी घरेलू सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। एजेंसी कर्मचारी ग्राहकों को सिलिंडर देने के नाम पर कभी गोदाम तो कभी एजेंसी के चक्कर कटवा रहे हैं। गोदाम से सिलिंडर देने वाले कर्मचारी भी ग्राहकों को कभी बुकिंग स्लिप पर हस्ताक्षर तो कभी मोहर न लगने का बहाना बनाकर खाली हाथ लौटा रहे हैं। रॉयल स्टेट स्थित मिल्खी इंडेन एजेंसी पर गैस लेने आए जीरकपुर निवासी नेतिन सक्सेना ने बताया कि एक सप्ताह से गैस लेने के लिए चक्कर काट रहा हूं। बुकिंग के चालीस दिन बाद भी गैस नहीं मिली है।
उन्होंने बताया कि बुकिंग करने के लिए एजेंसी में 16 बार कॉल किया था। उसके बाद गैस बुक हुई थी। इतनी परेशानी के बाद भी खाली हाथ जा रहा हूं। गैस नहीं मिली है। ढकोली निवासी संदीप ने बताया कि सिंघपुरा रोड स्थित इंडेन गैस एजेंसी ने ग्राहकों के लिए तीन फोन नंबर दे रखे हैं। इसमें से दो स्विच ऑफ हैं। एक पर कॉल लग रही है, लेकिन कोई रिसीव नहीं कर रहा है। गैस बुकिंग किए तीस दिन से अधिक समय हो गया। अभी डीएसी कोड भी नहीं आया है। अब पता ही नहीं चल रहा है कि बुकिंग हुई भी है या नहीं। दूसरी तरफ एक गैस एजेंसी के कर्मचारी ने बताया कि रोजाना करीब तीन सौ से अधिक सिलिंडर आते हैं। करीब पांच से अधिक ग्राहक गैस की बुकिंग करते हैं। इसमें भी तीन दिन गैस सप्लाई बंद थी। गोदाम में एक भी सिलिंडर नहीं था। हम भी ग्राहकों को सिलिंडर कहां से दे दें।
कन्फेक्शनरी का काम करता हूं। सिंगल सिलिंडर का कनेक्शन है। गैस बुक किए करीब तीस दिन से अधिक हो गए हैं लेकिन अभी तक सिलिंडर नहीं मिला है। छोटा सा काम था इस गैस की किल्लत के कारण वह चौपट होता दिख रहा है। कभी गैस एजेंसी तो कभी गैस गोदाम के चार दिन चक्कर काट रहा हूं। गोदाम वाले सिलिंडर खत्म होने का बहाना करते हैं, तो एजेंसी वाले कल दिलाने की दिलासा देते हैं। अब क्या करें।
-पंकज, निवासी स्वास्तिक विहार, पटियाला रोड
अभी तक हमारे पास पांच किलों के नए गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं हैं। छोटे गैस सिलिंडर की ऊपर से ही सप्लाई नहीं हो रही है। जब आने लगेंगे तो हम भी देने लगेंगे। केंद्र सरकार ने गैस की किल्लत को देखते हुए पांच किलो के छोटे सिलिंडर देने से गैस की समस्या दूर करने के आदेश दिए हैं। -राजेंदर सिंह, मैनेजर, गैस एजेंसी
मिल्खी इंडेन गैस एजेंसी पर नया गैस कनेक्शन लेने आया था लेकिन नहीं मिला। एजेंसी कर्मचारी बता रहे हैं कि नया कनेक्शन एक माह से बंद हैं। अब 20 दिन बाद आने का समय दिया है। वह भी पूछने के लिए कि नए कनेक्शन होना शुरू हुए या नहीं। -मोहित, निवासी पिंक सिटी, पीरमुछल्ला।
Trending Videos