सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two people died in two road accidents in Mohali.

Mohali News: मोहाली में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Two people died in two road accidents in Mohali.
विज्ञापन
मोहाली। जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। पहली घटना थाना सोहाना क्षेत्र के लांडरां-खरड़ रोड पर हुई, जहां सड़क पार कर रहे गुरमीत सिंह निवासी गांव लांडरां को तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक अज़हर अहमद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी घटना न्यू चंडीगढ़ क्षेत्र में सामने आई, जहां एक्टिवा सवार सुखविंदर सिंह निवासी सैनीमाजरा को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में संबंधित कार चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed