सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Guleria will sit on hunger strike from 20th to solve the problems of Kharar.

Mohali News: खरड़ की समस्याओं के समाधान के लिए 20 से भूख हड़ताल पर बैठेंगे गुलेरिया

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Guleria will sit on hunger strike from 20th to solve the problems of Kharar.
विज्ञापन
खरड़। शहर की बुनियादी समस्याओं को लेकर खरड़ विकास ग्रुप के संस्थापक व प्रधान सुधीर गुलेरिया ने 20 अप्रैल से नगर कौंसिल कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि शहर की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुलेरिया ने बताया कि शहर की सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे, जगह-जगह सीवरेज का गंदा पानी और पीने के पानी की किल्लत जैसी समस्याएं आम हो चुकी हैं। इसके बावजूद प्रशासन इन मुद्दों को गंभीरता से नहीं ले रहा। उनकी भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक शहर में विकास कार्य दोबारा शुरू नहीं होते। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लें, ताकि समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed