{"_id":"69dab486d66173d2c60741c2","slug":"gas-supply-has-been-disrupted-for-three-days-leaving-360-families-in-trouble-mohali-news-c-71-1-mli1016-141199-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: तीन दिन से गैस सप्लाई ठप, 360 परिवार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: तीन दिन से गैस सप्लाई ठप, 360 परिवार परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पीरमुछल्ला की त्रिशला प्लस होम सोसायटी में पिछले तीन दिनों से रसोई गैस की सप्लाई पूरी तरह ठप होने से हालात गंभीर बन गई हैं। करीब 360 परिवारों वाली इस बड़ी रिहायशी सोसायटी में रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो गई है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, बीमार लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों को झेलनी पड़ रही है।
सोसायटी में एलपीजी गैस पाइपलाइन की सुविधा है। गैस की कमी का हवाला देते हुए विक्रेता ने सप्लाई देने से इनकार कर दिया, जिससे पूरा सिस्टम ठप हो गया।
गैस न मिलने के कारण घरों की रसोई बंद हो गई है। कई परिवारों को मजबूरन बाहर से खाना मंगवाना पड़ रहा है, जिससे एक ओर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है तो दूसरी ओर स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी सामने आ रही हैं। खासकर छोटे बच्चों और मरीजों के लिए घर का ताजा भोजन न मिलना बड़ी समस्या बन गया है।
इस संकट का सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर देखने को मिल रहा है और भारी रोष है। निवासियों का कहना है कि अगर गैस की कमी की जानकारी पहले दे दी जाती तो वे वैकल्पिक इंतजाम कर सकते थे। अचानक सप्लाई बंद होने से सभी परेशान हैं। वहीं, एजेंसी की ओर से अब तक कोई स्पष्ट समय सीमा या ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है।
जल्द समाधान नहीं तो करेंगे प्रदर्शन
सोसायटी के लोगों ने स्थानीय प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि यह सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि बुनियादी जरूरत का मामला है। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
इस दौरान हेमंत नेगी, अंकिता मल्होत्रा, मनोज शर्मा, केके कौल, भट्टाचार्य, जतिंदर वर्मा, मनीष चाबड़ा, राजेंद्र वर्मा सहित आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।
कल सुबह तक समस्या हल होने की संभावना
गैस की सप्लाई में पीछे से समस्या आ रही थी। हमने भारत गैस एजेंसी के उच्च अधिकारियों से बात की है। आज रात या कल सुबह तक गैस बहाल होने की संभावना है।- अमरिंदर ननवा, एजेंसी मालिक
Trending Videos