सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   1500 employees will be recruited, challans will be issued for water wastage

Mohali News: 1500 कर्मचारियों की होगी भर्ती, पानी की बर्बादी पर कटेंगे चालान

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
1500 employees will be recruited, challans will be issued for water wastage
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम की बैठक में वीरवार को सफाई सेवक और अन्य दफ्तरी स्टाफ के लिए 1500 कर्मचारियों की भर्ती करने, पानी की बर्बादी रोकने के लिए चालान काटने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके अलावा नगर निगम का नया मीटिंग हॉल बनाने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास किया गया। इसके अलावा अन्य प्रस्ताव भी पास किए गए।
Trending Videos

मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू की अगुवाई में हुई बैठक में मुख्य रूप से दो प्रस्ताव रखे गए। इनको सभी पार्षदों ने मंजूरी दे दी। इसके अलावा एक टेबल आइटम प्रस्ताव भी पास किया गया। मीटिंग के दौरान शहर में पानी की बर्बादी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया गया। पानी की फिजूलखर्ची करने वालों के खिलाफ चालान काटने की प्रक्रिया शुरू करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में पार्षद मनजीत सेठी समेत अन्य ने नगर निगम मोहाली की सीमाओं में हाल ही में किए विस्तार से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। सरकार ने 28 नवंबर 2025 को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार निगम क्षेत्र में शामिल किए नए इलाकों के लिए अलग-अलग विभागों से समयबद्ध तरीके से रिकॉर्ड लेने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे मंजूरी दी गई। इसके साथ ही निगम में विभिन्न पदों के सृजन और कर्मचारियों की भर्ती को लेकर भी अहम फैसला लिया गया। प्रस्ताव के अनुसार करीब 1500 कर्मचारियों, जिनमें सफाई सेवक और अन्य दफ्तरी स्टाफ शामिल हैं, की भर्ती की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। पार्षद हरजीत भोलू, अनुराधा आनंद ने अपने-अपने वार्ड को लेकर प्रतिक्रिया दी। दूसरी और सफाई को लेकर भी सदन में चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधुनिक हॉल बनाने पर बनी सहमति
मेयर की अगुवाई में हुई नगर निगम की आखिरी हाउस की मीटिंग में एक अहम प्रस्ताव पास किया गया। बैठक के दौरान 80 वार्डों के लिए विधानसभा की तर्ज पर आधुनिक मीटिंग हॉल बनाने की योजना को मंजूरी दी गई। इस प्रस्ताव के तहत नगर निगम में ऐसा हॉल तैयार किया जाएगा, जहां पार्षदों और अधिकारियों को बैठकों के लिए बेहतर और सुविधाजनक वातावरण मिल सके। लंबे समय से इस तरह के आधुनिक हॉल की जरूरत महसूस की जा रही थी। आखिरी बैठक में इस प्रस्ताव के पास होने को मेयर के कार्यकाल के एक महत्वपूर्ण फैसले के रूप में देखा जा रहा है। अब इस योजना को अमलीजामा पहनाने की जिम्मेदारी आने वाले नए सदन पर होगी।

नगर निगम की आखिरी हाउस मीटिंग भावुक माहौल में संपन्न
मोहाली। मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू की अगुवाई में हुई बैठक हल्के-फुल्के माहौल और भावुक पलों के बीच हुई। पांच साल तक अधिकारियों पर आरोप लगाने वाले कई पार्षदों ने इस अंतिम बैठक में अधिकारियों का धन्यवाद किया। बैठक के दौरान पार्षदों ने स्वीकार किया कि विकास कार्यों को लेकर उन्हें जनता के ताने भी सुनने पड़े, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने स्तर पर काम करवाने का प्रयास किया। कई पार्षदों ने अधिकारियों के सहयोग की सराहना कर कहा कि प्रशासन के साथ तालमेल से ही विकास कार्य संभव हो पाए। मीटिंग के दौरान माहौल कई बार हास्यपूर्ण भी रहा, जहां पार्षदों ने पुराने अनुभव साझा किए और एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक किया। अंतिम बैठक होने के कारण कई पार्षद भावुक भी नजर आए। मीटिंग के बाद कांग्रेस के कुछ पार्षदों को छोड़कर अन्यों ने पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के साथ नगर निगम कार्यालय के बाहर फोटो भी खिंचवाई।

विरोधी पार्षद ने मेयर पर कसा तंज, धन्यवाद के साथ उठाए सवाल
नगर निगम की मीटिंग में विरोधी गुट की पार्षद गुरप्रीत कौर ने मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू का विशेष तौर पर धन्यवाद किया, लेकिन उनके इस धन्यवाद में तंज भी छिपा था। बैठक के दौरान गुरप्रीत कौर ने कहा कि मेयर ने जो काम किए हैं, उसके लिए धन्यवाद, लेकिन जो काम जानबूझकर नहीं किए या अधूरे छोड़ दिए उन्हें भी याद रखा जाएगा। उन्होंने इशारों-इशारों में नगर निगम के कार्यकाल के दौरान लंबित रहे विकास कार्यों पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed