{"_id":"69d815c7adf70ddcde015d3d","slug":"it-companys-data-and-laptop-stolen-case-filed-against-former-employee-mohali-news-c-71-1-mli1010-141116-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: आईटी कंपनी का डेटा और लैपटॉप चोरी, पूर्व कर्मचारी पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: आईटी कंपनी का डेटा और लैपटॉप चोरी, पूर्व कर्मचारी पर मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। साइबर क्राइम पुलिस ने एक आईटी कंपनी के डेटा और लैपटॉप चोरी करने के आरोप में पूर्व कर्मचारी पर मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जांच पूरी होने के बाद की गई है। शिकायतकर्ता अक्षय तिवारी, मैनेजिंग डायरेक्टर एसोफटेक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (अब एपट्रिक्स आईटी सॉल्यूशंस) ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों ने आपसी साजिश के तहत कंपनी का संवेदनशील डेटा और लैपटॉप चोरी कर लिए। कंपनी का दफ्तर फेज-8ए, इंडस्ट्रियल एरिया, मोहाली में स्थित है।
जांच रिपोर्ट के अनुसार आरोपी सिमरनजीत सिंह उर्फ रोबिन सिंह निवासी गोबिंद एनक्लेव सेक्टर-117 खरड़, कंपनी में कार्यरत था। आरोप है कि उसने अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर 12 अगस्त 2025 को बिना नोटिस नौकरी छोड़ दी और कंपनी के करीब 14 लैपटॉप व महत्वपूर्ण डेटा अपने साथ ले गया। इससे कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपियों ने चोरी किए गए डेटा का दुरुपयोग कर खुद की कंपनी शुरू कर ली और पुराने क्लाइंट्स से संपर्क कर व्यवसाय हथियाने की कोशिश की। वहीं, कुछ आरोपियों द्वारा कंपनी के सिस्टम डेटा को डिलिट और लैपटॉप रीसेट करने के भी आरोप लगे हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि वेतन न मिलने का आरोप सिविल प्रकृति का मामला है, जबकि लैपटॉप व डेटा बिना अनुमति ले जाना और उसका दुरुपयोग करना आपराधिक श्रेणी में आता है। जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी सिमरनजीत सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2) और आईटी एक्ट की धारा 43 व 66 के तहत मामला दर्ज किया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos