पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   25 tolas of gold and 80,000 in cash stolen from NRI Colony

Mohali News: एनआरआई कॉलोनी से 25 तोला सोना, 80 हजार रुपये नकदी चोरी

Mon, 06 Jul 2026 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
25 tolas of gold and 80,000 in cash stolen from NRI Colony
खरड़। शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामले में एनआरआई कॉलोनी के एक मकान को चोरों ने निशाना बनाया। यहां से करीब 25 तोला सोना, आधा किलो चांदी और 80 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। पीड़िता आशा ने बताया कि वह 2 जुलाई को अपने परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश में रिश्तेदारों के घर गई हुई थीं। रात करीब 8:30 बजे लौटने पर उन्होंने घर के अंदर के दरवाजे टूटे देखे। पूरा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

चोरों ने घर की सभी अलमारियां और बेड खंगाल दिए थे। जांच करने पर पता चला कि घर से करीब 24 से 25 तोला सोने के आभूषण चोरी हुए हैं। लगभग आधा किलो चांदी और करीब 80 हजार रुपये की नकदी भी गायब थी। आशा ने बताया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। 2 जुलाई की रात घर के बाहर दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। उन्होंने आशंका जताई कि इन्हीं दोनों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed