{"_id":"6a4ac1584da67fc0b3098100","slug":"waterlogging-in-lohgarh-during-every-monsoon-drainage-system-fails-residents-in-distress-mohali-news-c-71-1-mli1017-144314-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: लोहगढ़ में हर बारिश में जलभराव पानी की निकासी फेल, लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: लोहगढ़ में हर बारिश में जलभराव पानी की निकासी फेल, लोग बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। बरसात शुरू होते ही लोहगढ़ क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई है। लाखों रुपये खर्च कर वर्षा जल निकासी के लिए पाइप बिछाए जाने के बावजूद हर बारिश में सड़कों और गलियों में पानी भर जाता है। इससे स्थानीय लोग बेहाल हैं।
विश्वकर्मा मंदिर चौक और सैनी भवन के सामने सहित कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रहती है। राहगीरों, वाहन चालकों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विश्वकर्मा मंदिर के पास चौराहे पर पानी भरने से पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। सैनी भवन के सामने दुकानों के बाहर पानी जमा होने से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान होता है। कई बार दुकानों के बाहर खड़े वाहन भी पानी में डूबकर खराब हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश में यही हालात होते हैं।
स्थायी समाधान की मांग:स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से जल निकासी व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि स्थायी समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। जहां जरूरत है, वहां अतिरिक्त जल निकासी पाइप डाले जाएं। मौजूदा पाइपलाइन और नालों की नियमित सफाई कराई जाए। इससे लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सकेगी।