सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A trolley full of iron rods stolen from Landra Chowk was recovered, three accused arrested

Mohali News: लांडरा चौक से लूटा सरिये से भरा ट्राला बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
A trolley full of iron rods stolen from Landra Chowk was recovered, three accused arrested
विज्ञापन
मोहाली। खुद को आरटीओ अधिकारी बताकर लांडरा चौक के नजदीक सरिये से भरा ट्राला लूटने के मामले में मोहाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूटा 18 टायर वाला ट्राला और करीब 35 टन सरिया बरामद कर लिया है। सरिया की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस कप्तान (जांच) सौरव जिंदल ने बताया कि 12 फरवरी को अशोक यादव निवासी मंडी गोबिंदगढ़ की शिकायत पर थाना सोहाना में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह 11 फरवरी की रात अपने सहायक अनिल के साथ मंडी गोबिंदगढ़ से खरड़ के लिए 35 टन सरिया लेकर चला था। 12 फरवरी तड़के करीब तीन बजे लांडरा चौक के पास ट्राला साइड लगाकर टायरों की जांच कर रहा था, उसी दौरान सफेद रंग की एक कार आकर रुकी। इसमें पुलिस जैसी लाल-नीली फ्लैशर लाइट लगी थी। कार सवार तीन युवकों ने खुद को आरटीओ अधिकारी बताकर कागजात चेक किए और फिर ड्राइवर व सहायक को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद एक आरोपी ट्राला समेत सरिया लेकर भाग गया। एसएसपी हरमंदीप सिंह हंस के निर्देश पर सीआईए स्टाफ ने तकनीकी और मानवीय स्रोतों की मदद से जांच की। 14 फरवरी को गांव मजात के पास से तीनों आरोपियों नरिंदर सिंह उर्फ मोनी, हरविंदर सिंह उर्फ मिंटू और अरविंदर सिंह उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्य आरोपी पर पहले भी धोखाधड़ी, नशा तस्करी और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली है। तीनों आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। उनसे आगे की पूछताछ जारी है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed