सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Workers burned an effigy to protest the four labor codes and the sale of government land

Mohali News: चार लेबर कोड और सरकारी जमीनों की बिक्री के विरोध में कर्मियों ने फूंका पुतला

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Workers burned an effigy to protest the four labor codes and the sale of government land
विज्ञापन
जीरकपुर। पावरकॉम एंड ट्रांसको ठेका मुलाजिम यूनियन पंजाब ने केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर मंगलवार को पुतला फूंका। सीएचबी बिजली कर्मचारियों के सर्कल सचिव एकम सिद्धू और टीएसयू संगठन के प्रवक्ता राजिंदर कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार के संसद में पास किए चार लेबर कानून मजदूर वर्ग के हितों के खिलाफ हैं। इससे कॉर्पोरेट घरानों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इन कानूनों के लागू होने से मजदूरों को 8 घंटे की जगह 12 घंटे तक काम करना पड़ सकता है।
Trending Videos

इससे तीन शिफ्टों की जगह दो शिफ्टों में काम होने की संभावना है। इससे कई कर्मचारियों की नौकरी प्रभावित हो सकती है। उन्हें कोई अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी नहीं मिलेगा। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार लोगों की ओर से सरकारी संस्थानों को दान में दी गई जमीनों को बेच रही है, यह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सरकारें सरकारी संस्थानों, खेती और किसानों की जमीनों तक को बेचने पर तुली हुई है। नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक मजदूर विरोधी फैसले वापस नहीं लिए जाते, संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 22 फरवरी 2026 को पूरे राज्य में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के दफ्तरों और विधायकों के कार्यालयों और आवासों के बाहर किसान, मजदूर और कर्मचारी संगठन धरना देकर प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर अमनिंदर सिंह (डिवीजन प्रधान), रोहित शर्मा, सुखविंदर सुखी, गुरतेज सिंह, गुरजिंदर सिंह, परमजीत सिंह सहित कई अन्य कर्मचारी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed