सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A young man died under suspicious circumstances in Amb Sahib Colony.

Mohali News: अंब साहिब कॉलोनी में युवक की संदिग्ध हालत में मौत

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
A young man died under suspicious circumstances in Amb Sahib Colony.
विज्ञापन
मोहाली। अंब साहिब कॉलोनी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 19 वर्षीय बंटी प्रकाश के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं।
Trending Videos


मृतक के पिता मोहन लाल ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में रहने वाले गुड्डू व काका ने उनके बेटे के साथ पहले मारपीट की और बाद में गला घोंटकर हत्या की है। बंटी का इन दोनों युवकों के साथ पहले भी तीन बार झगड़ा हो चुका था। परिजनों के अनुसार, घटना वाले दिन दोनों आरोपी बंटी को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। वहां उसे कोई नशीला पदार्थ पिलाया गया और बाद में बेहोशी की हालत में उसे घर पर छोड़ गए। जहां उसकी मौत हो गई। जब परिजनों ने शव देखा तो उसके गले पर निशान पाए गए जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




मोहन लाल ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने पहले भी सोनू के खिलाफ फेज-11 थाने में शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। अगर समय रहते कार्रवाई होती, तो उनके बेटे की जान बच सकती थी। परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और रोजी-रोटी कमाने के लिए मोहाली में रह रहा था।

वहीं, मामले में डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि मामले में कार्रवाई की है। पिता को शक है कि उसके बेटे की हत्या हुई है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है और विसरा जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि अगर जांच रिपोर्ट में मारपीट या गला घोंटने की पुष्टि होती है तो मामले में संबंधित धाराएं बढ़ाई जाएंगी। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed