सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   AC copper wire stolen from under-construction house

Mohali News: निर्माणाधीन मकान से एसी की कॉपर तार चोरी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
AC copper wire stolen from under-construction house
विज्ञापन
मोहाली के टीडीआई सिटी सेक्टर-110 में वारदात
Trending Videos

एक और मकान की तीन मंजिल से भी कॉपर वायर गायब
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। टीडीआई सिटी सेक्टर-110 में निर्माणाधीन मकान से एसी की कॉपर तार चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को भागते हुए भी देखा गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लोकेश चौहान निवासी मकान नंबर 1979, टीडीआई सिटी सेक्टर-110 ने पुलिस को बताया कि वह अपने मकान की पहली और दूसरी मंजिल का निर्माण कार्य करवा रहे हैं। शुक्रवार को जब वह घर की ऊपरी मंजिल पर गए तो वहां एसी की कॉपर वायर और पाइप चोरी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान उन्होंने पड़ोसी के घर की तरफ से एक व्यक्ति को भागते हुए देखा। उन्होंने उसे रुकने के लिए आवाज दी, लेकिन वह नीचे की ओर भाग गया। लोकेश चौहान ने उसका पीछा भी किया, मगर वह फरार हो गया।
इसके बाद शिकायतकर्ता ने आसपास के लोगों और सोसाइटी के प्रधान को मौके पर बुलाया। सुरक्षा कर्मियों के साथ मिलकर पास के एक अन्य मकान की जांच की गई तो वहां भी तीनों मंजिलों से कॉपर तार चोरी पाए गए। मामले की सूचना मिलने पर थाना सोहाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed