सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Action against illegal encroachments on municipal council land

Mohali News: नगर परिषद की जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Action against illegal encroachments on municipal council land
विज्ञापन
टॉयलेट, तालाब और श्मशान घाट के लिए आरक्षित जमीन की सैटेलाइट मशीन से मार्किंग, हटाने की प्रक्रिया शुरू
Trending Videos

संवाद न्यूज़ एजेंसी
नयागांव। नगर परिषद की जमीन पर हुए अवैध कब्जों के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। खरड़ विधायक अनमोल गगन मान के निर्देश पर नगर परिषद नयागांव ने सैटेलाइट मशीन की मदद से अवैध कब्जों वाली जमीन की मार्किंग कर आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नगर परिषद के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर मनप्रीत सिंह की अगुवाई में टीम ने नयागांव में उन स्थानों को चिन्हित किया, जहां अवैध कब्जे किए गए हैं। इस दौरान कानूनगो सुखविंदर सिंह, सब डिविजनल ऑफिसर हरभजन सिंह, सतवीर सिंह और नगर परिषद के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार जिन जगहों पर कब्जे किए गए हैं, वे टॉयलेट, तालाब और श्मशान घाट के लिए आरक्षित जमीन है। इन स्थानों की मार्किंग कर ली गई है और अवैध कब्जे हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
एग्जीक्यूटिव ऑफिसर मनप्रीत सिंह ने कहा कि नगर परिषद की जमीन पर जहां भी अवैध कब्जा किया गया है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और जमीन को कब्जों से मुक्त कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नयागांव के लोगों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इन जगहों पर जल्द ही विकास और निर्माण कार्य भी शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed