{"_id":"698261fc08fb433c7e038208","slug":"after-12-years-an-old-age-home-has-been-approved-in-mohali-a-modern-nursing-home-will-be-built-on-three-acres-of-land-mohali-news-c-71-1-spkl1025-138712-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली में 12 साल बाद ओल्ड एज होम को मंजूरी, तीन एकड़ जमीन पर बनेगा आधुनिक वृद्धाश्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली में 12 साल बाद ओल्ड एज होम को मंजूरी, तीन एकड़ जमीन पर बनेगा आधुनिक वृद्धाश्रम
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर के बुजुर्गों के लिए लंबे समय से लंबित ओल्ड एज होम परियोजना अब साकार होने जा रही है। डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हाईकोर्ट में वर्षों तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद पंजाब सरकार ने मोहाली में आधुनिक ओल्ड एज होम बनाने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि यह शहर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी राहत है।
परियोजना के तहत गमाडा तीन एकड़ जमीन मुफ्त उपलब्ध कराएगा। यहां लगभग 150 बुजुर्गों के रहने की व्यवस्था होगी। केंद्र का डिजाइन तपा में पहले से चल रहे ओल्ड एज होम के मॉडल पर तैयार किया जाएगा। बेदी ने कहा कि मोहाली में कई बुजुर्ग अकेले रह रहे हैं क्योंकि उनके बच्चे विदेश या अन्य शहरों में बस चुके हैं। यह केंद्र उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का माहौल देगा। ओल्ड एज होम में 24 घंटे एंबुलेंस सेवा, नियमित स्वास्थ्य जांच, फिजियोथेरेपी, मुफ्त भोजन और मनोरंजन जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
पूरा परिसर सुरक्षित होगा और देखरेख के लिए स्टाफ तैनात रहेगा। बेदी ने कहा कि यह मोहाली के बुजुर्गों की बड़ी जीत है। वे सुनिश्चित करेंगे कि यह परियोजना केवल घोषणा तक सीमित न रहे, बल्कि पूरी तरह बनकर सभी सुविधाओं सहित शुरू भी हो। उन्होंने कहा कि जब तक इमारत तैयार नहीं हो जाती, वे अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।
Trending Videos