सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cancer treatment is covered up to 10 lakh rupees under the Chief Minister's Health Scheme: Health Minister

मुख्यमंत्री सेहत योजना में कैंसर इलाज 10 लाख तक कवर : स्वास्थ्य मंत्री

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Cancer treatment is covered up to 10 lakh rupees under the Chief Minister's Health Scheme: Health Minister
विज्ञापन
नयागांव। पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने घोषणा की कि मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत अब कैंसर के इलाज पर 10 लाख रुपये तक का खर्च कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला राज्य के कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। डॉ. बलबीर सिंह विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर न्यू चंडीगढ़ स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि संगरूर और न्यू चंडीगढ़ में स्थापित अत्याधुनिक कैंसर संस्थान पंजाब के लिए बड़ी उपलब्धि है। दोनों संस्थानों में कुल 450 बेड की सुविधा है, जिससे मरीजों को घर के नजदीक ही उन्नत इलाज मिल रहा है।
Trending Videos

स्वास्थ्य मंत्री ने कैंसर से जूझ रहे बच्चों, जिन्हें ‘लिटिल वॉरियर्स’ कहा गया, से मुलाकात की और उनके साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि मजबूत इच्छाशक्ति और सकारात्मक सोच से गंभीर बीमारियों को भी हराया जा सकता है। उन्होंने लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पौष्टिक भोजन लेने और तंबाकू, शराब व धूम्रपान से दूर रहने की अपील की। डॉ. सिंह ने बताया कि कैंसर संस्थान ‘हब एंड स्पोक’ मॉडल पर काम करेंगे और टेलीमेडिसिन के जरिए जिला अस्पतालों से जुड़े रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के निदेशक डॉ. आशीष गुलिया ने राज्य सरकार के सहयोग के लिए आभार जताया। इस मौके पर मुफ्त कैंसर जांच शिविर भी लगाया गया। विश्व कैंसर दिवस पर मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। ‘लिटिल वॉरियर्स’ को उनकी आत्मविश्वास से भरी रैंप वॉक के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed