सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Villagers will not allow an industrial zone to be built near their village; they protested against GMADA's land acquisition process

Mohali News: गांव के पास नहीं बनने देंगे औद्योगिक क्षेत्र, ग्रामीणों ने गमाडा की जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया का किया विरोध

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Villagers will not allow an industrial zone to be built near their village; they protested against GMADA's land acquisition process
विज्ञापन
मोहाली। गमाडा के मुख्य प्रोजेक्टों के तहत सेक्टर-101 के विस्तार और नए सेक्टर-103 की स्थापना के लिए गांव दुराली की जमीन अधिग्रहित करने की प्रक्रिया शुरू होते ही ग्रामीणों में रोष फैल गया है। गांव के सरपंच मलकीत सिंह की अगुवाई में आयोजित सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हाथ खड़े कर जमीन अधिग्रहण का विरोध किया और ऐलान किया कि वे गांव के चारों तरफ प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र के लिए अपनी जमीन नहीं देंगे। ग्रामीणों का कहना है कि पूरे इलाके को इंडस्ट्रियल जोन घोषित किए जाने से गांव का पर्यावरण संतुलन बिगड़ेगा और लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ेगा।
Trending Videos

किसानों ने आशंका जताई कि उद्योगों की स्थापना से प्रदूषण बढ़ेगा। इससे खेती और पशुपालन पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उनकी आजीविका खेती पर निर्भर है और जमीन छिनने से वे बेरोजगार हो जाएंगे। सभा में निर्मल सिंह निम्मा, बहादुर सिंह नंबरदार, गुरनाम सिंह, नैब सिंह, दिलबाग सिंह, पूर्ण सिंह, राजिंदर सिंह, दर्शन सिंह, मंगल सिंह, रणवीर सिंह, मक्खन सिंह और गुरजिंदर सिंह सहित कई ग्रामीणों ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि गमाडा ने जबरन जमीन अधिग्रहण की कोशिश की तो गांववासी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि वे जल्द ही हलका विधायक कुलवंत सिंह से मुलाकात कर अपनी चिंताओं से अवगत कराएंगे। साथ ही गमाडा अधिकारियों से अधिग्रहण की प्रक्रिया तुरंत वापस लेने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने दोहराया कि वे अपनी जमीन पर खेती जारी रखना चाहते हैं और किसी भी कीमत पर जमीन नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed