सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Harmilap Nagar Phase-1: Vehicles are parked on both sides of the street, causing traffic problems

हरमिलाप नगर फेज-1 : गली के दोनों तरफ खड़े रहते हैं वाहन, आवागमन में होती है परेशानी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Harmilap Nagar Phase-1: Vehicles are parked on both sides of the street, causing traffic problems
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना स्थित रेलवे फाटक से हरमिलाप नगर फेज-1 वाली गली में करीब 40-50 की संख्या में परमानेंट वाहन खड़े रहते हैं। इसमें दो पहिया से लेकर चार पहिया तक के वाहन शामिल हैं। गली में दोनों तरफ परमानेंट वाहन खड़े होने की वजह से राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को यहां से निकलने में भारी परेशानी होती है। इस रास्ते से दिनभर में सैकड़ो की संख्या में वाहन गुजरते हैं। यहां आए दिन जाम की समस्या पैदा होती है।
Trending Videos

आमने-सामने से आने वाले वाहनों को गली में परमानेंट खड़े वाहनों की वजह से रास्ता नहीं मिलता है। इसके चलते वाहन चालकों में झगड़ा भी हो जाता है। यातायात पुलिस का रास्ते में अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाने की तरफ कोई ध्यान नहीं है। स्थानीय लोगों के मुताबिक गली में खड़े अधिकतर वाहन स्थानीय निवासियों के हैं। लोगों के घरों में वाहन खड़े करने की जगह नहीं होने के चलते गली में खड़े करने को मजबूर है। कई घरों की स्थिति यह है कि वाहन दो हैं लेकिन घर में जगह एक वाहन खड़े करने की भी नहीं है। इसका खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गली में अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करनी चाहिए। स्थानीय लोगों ने सालों से अपने वाहन खड़े कर पूरी गली पर कब्जा कर लिया है। ऐसे में राहगीरों को यहां से निकलना भारी हो रहा है। वाहन चालकों को साइड लेना भी भारी हो रहा है। -कुशलवीर सिंह



स्थानीय लोगों ने सरकारी गली को अपनी निजी संपत्ति समझ रखा है। अपने घरों में एक वाहन खड़े करने तक की जगह नहीं है। गली में परमानेंट वाहन खड़े कर रखे हैं। यातायात पुलिस को गली को खाली कराना चाहिए। जो लोग वाहन खड़े करते हैं उनको गली में वाहन न खड़े करने के लिए चेतावनी लेटर देना चाहिए। -नरेंद्र, हरमिलाप नगर



गली में रहने वाले लोग रोजाना वाहन चालकों को जाम में फंसते देखते हैं। कई बार तो झगड़ा भी हो जाता है। इसके बाद भी स्थानीय लोग गली में वाहन पार्क करना बंद नहीं कर रहे हैं। सालों से यही सिलसिला चला आ रहा है। किसी को कोई परवाह नहीं है। यातायात पुलिस को भी कई बार शिकायत दी गई है,लेकिन कुछ नहीं हुआ। -संदीप गर्ग



बलटाना रेलवे फाटक से हरमिलाप नगर फेज -1 तक गली की लंबाई करीब पांच सौ मीटर है। पूरी गली में अवैध रूप से खड़े वाहनों का कब्जा रहता है। अगर किसी से वाहन गली में खड़ा करने से रोको तो लोग लड़ने लगते हैं। यह स्थिति चिंता जनक है। पीक टाइम पर रोजाना जाम लगता है। -बालकिशन सिंह, प्रोग्रेसी सोसाइटी हरमिलाप नगर फेज-1



कोई भी वाहन चालक रास्ते में परमानेंट वाहन खड़ा नहीं कर सकता है। अगर ऐसा है तो यातायात पुलिस कार्रवाई करेगी। जल्द ही बलटाना फाटक वाली गली से परमानेंट खड़े वाहनों को ट्रैफिक पुलिस भेज कर हटावा दिया जाएगा। - मनफूल सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed