{"_id":"69b5ca9df57838257f074c0a","slug":"asha-workers-will-get-cm-health-cards-made-war-will-be-waged-against-cancer-mohali-news-c-71-1-spkl1025-140193-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: आशा वर्कर बनवाएंगी सीएम स्वास्थ्य कार्ड, कैंसर के खिलाफ छिड़ेगी जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: आशा वर्कर बनवाएंगी सीएम स्वास्थ्य कार्ड, कैंसर के खिलाफ छिड़ेगी जंग
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब सरकार की मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई रणनीति तैयार की है। इसके तहत अब मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के कार्ड बनवाने और लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने वाली एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूक करने के लिए आशा कार्यकर्ता सीधे मोहल्लों और गांवों का रुख करेंगी।
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत पात्र परिवारों को सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिए हैं कि एक भी जरूरतमंद परिवार कार्ड बनवाने से वंचित न रहे। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्कूलों और गांवों में विशेष अभियान चलाकर लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सनेटा के स्वास्थ्य केंद्र में हुई बैठक में सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रीत मोहन सिंह खुराना ने स्वास्थ्यकर्मियों को इस मुहिम में ढिलाई न बरतने की हिदायत दी है।
डॉ. प्रीत मोहन सिंह खुराना ने स्वास्थ्यकर्मियों से कहा कि तकनीकी सुविधाओं का लाभ तभी मिलेगा जब लोग इसके प्रति जागरूक होंगे। बैठक में उपस्थित आशा फैसिलीटेटर्स और आशा वर्करों को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे अपने क्षेत्रों में जाकर पात्र परिवारों की सूची तैयार करें और उन्हें कार्ड बनवाने में सहयोग दें।
इस दौरान डॉ. रमनप्रीत सिंह (मेडिकल ऑफिसर), वरिंदर कुमार (फार्मेसी ऑफिसर) और अन्य स्टाफ सदस्यों को भी फील्ड गतिविधियों की निगरानी करने को कहा गया है।
Trending Videos