पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Attack on Nihang who returned after being released from Uttarakhand

उत्तराखंड से रिहा होकर लौटे निहंग पर हमला: मोहाली के गुरुद्वारे की घटना, आरोपी को जमकर पीटा

Sun, 28 Jun 2026 04:27 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 28 Jun 2026 04:27 PM IST
सार

गुरुद्वारे में दोनों निहंगों के स्वागत के लिए कार्यक्रम चल रहा था और बड़ी संख्या में संगत व निहंग मौजूद थे। इसी दौरान भीड़ में से एक युवक अचानक आगे आया और हमले का प्रयास किया। 

विज्ञापन
Attack on Nihang who returned after being released from Uttarakhand
घटना के बाद गुरुद्वारे में मचा हड़कंप - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

रविवार को मोहाली के सोहाना स्थित गुरुद्वारा सिंह शहीदान में उस समय कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब उत्तराखंड से रिहा होकर लौटे दो निहंग सिंहों के स्वागत समारोह के दौरान एक युवक ने उन पर हमला करने का प्रयास किया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें निहंग युवक को पकड़ने का प्रयास करते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन




 गुरुद्वारे में चल रहा था स्वागत कार्यक्रम 
जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारे में दोनों निहंगों के स्वागत के लिए कार्यक्रम चल रहा था और बड़ी संख्या में संगत व निहंग मौजूद थे। इसी दौरान भीड़ में से एक युवक अचानक आगे आया और दोनों निहंगों पर हमला करने का प्रयास किया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कार्यक्रम में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। इस दौरान निहंगों ने लड़के को पकड़कर जमकर पीट दिया। 
विज्ञापन


गुरुद्वारे में पहुंची पुलिस 
मौके पर मौजूद अन्य निहंगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को पकड़ने का प्रयास किया। घटना के बाद गुरुद्वारा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। फिलहाल हमले के प्रयास के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed