पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Honey trap in Zirakpur: Retired man robbed of 2 lakh and car; one arrested

जीरकपुर में हनी ट्रैप : सेवानिवृत्त व्यक्ति से दो लाख रुपये और कार लूटी, एक गिरफ्तार

Mon, 29 Jun 2026 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Honey trap in Zirakpur: Retired man robbed of 2 lakh and car; one arrested
जीरकपुर। एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी को हनी ट्रैप में फंसाकर लूटपाट की गई है। आरोपियों ने पीड़ित से दो लाख रुपये नकदी, मोबाइल फोन और उसकी कार लूट ली। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है। चंडीगढ़ निवासी दविंदर मोहन सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्हें गगनदीप कौर नामक महिला ने लगातार मैसेज भेजकर अपने घर बुलाया।
विज्ञापन

दविंदर मोहन उसकी बातों में फंसकर जीरकपुर में गाजीपुर सड़क स्थित माउंट कैलाश सोसाइटी में उसके घर पहुंच गए। वहां गगनदीप कौर के पति लखविंदर सिंह, सास परमजीत कौर और अन्य लोग मौजूद थे। उन्होंने दविंदर मोहन को डराया-धमकाया और उससे उसका पर्स, डेबिट कार्ड, गाड़ी की चाबी और मोबाइल फोन ले लिया। आरोपियों ने उसके एकाउंट से दो लाख रुपये निकलवाए। इसके बाद उसे जीरकपुर में छोड़कर भाग गए। उन्होंने दविंदर मोहन को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन



पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

दविंदर मोहन ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी और ठगी की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने दविंदर की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया। हनी ट्रैप की साजिश रचने वाले गगनदीप के पति लखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएचओ सतिंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी लखविंदर सिंह की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




हनी ट्रैप का पूरा घटनाक्रम

गगनदीप कौर ने बीते कुछ दिनों से दविंदर मोहन को मैसेज भेजकर अपने जाल में फंसाया। उसकी बातों में आकर दविंदर मोहन उससे मिलने जीरकपुर पहुंचा, जहां गगनदीप उसे अपने घर ले गई। वहां पहले से मौजूद उसके पति लखविंदर सिंह, सास परमजीत कौर और अन्य दो महिलाएं व दो पुरुषों ने दविंदर मोहन को डराया-धमकाया। डरकर दविंदर ने अपना पर्स, एटीएम, गाड़ी की चाबी और मोबाइल फोन उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed