{"_id":"6a4188affb393ff0f203704b","slug":"fake-letter-appointing-mp-randhawa-as-ppcc-president-goes-viral-case-registered-against-unknown-person-mohali-news-c-289-1-pkl1068-1001-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सांसद रंधावा को पीपीसीसी अध्यक्ष बनाने का फर्जी पत्र वायरल, अज्ञात पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सांसद रंधावा को पीपीसीसी अध्यक्ष बनाने का फर्जी पत्र वायरल, अज्ञात पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर रंधावा को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने संबंधी एक फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस मामले में पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई रंधावा द्वारा पुलिस महानिदेशक पंजाब को भेजी गई शिकायत के आधार पर की गई।
रंधावा ने शिकायत में बताया कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के नाम से यह मनगढ़ंत पत्र प्रसारित हो रहा है। इसमें उन्हें पीपीसीसी अध्यक्ष नियुक्त करने का दावा किया गया है। सांसद ने स्पष्ट किया कि यह पत्र पूरी तरह फर्जी और अनधिकृत है। इसका उद्देश्य जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गुमराह करना है। इससे राजनीतिक भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। रंधावा ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है। साथ ही, लोकतांत्रिक संस्थाओं और जनविश्वास पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।
पुरानी घटना से जुड़ाव और जांच की मांग
रंधावा ने शिकायत में एक पुरानी घटना का भी जिक्र किया। इससे पहले उनके निधन की झूठी खबर सोशल मीडिया पर फैलाई गई थी। उस मामले में शिकायत के बावजूद आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई थी। रंधावा का आरोप है कि दोनों घटनाओं के पीछे एक ही गिरोह हो सकता है। उन्होंने दोनों मामलों की जांच को आपस में जोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई और आगे की जांच
सांसद ने मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। उन्होंने फर्जी पत्र तैयार करने और प्रसारित करने वालों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की अपील की थी। शिकायत की जांच के बाद स्टेट साइबर क्राइम मोहाली ने मामला दर्ज किया है। यह भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 336(2), 340(2) और 356(1) के तहत दर्ज हुआ है। पुलिस साइबर और तकनीकी जांच के जरिये फर्जी पत्र के मूल स्रोत की पहचान कर रही है।