सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Awareness program on National Road Safety Month at CU

Mohali News: सीयू में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर जागरूकता कार्यक्रम

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Awareness program on National Road Safety Month at CU
विज्ञापन
मोहाली। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला मोहाली ट्रैफिक पुलिस द्वारा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के अकादमिक ब्लॉक ए1 के ऑडिटोरियम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डीएसपी ट्रैफिक करनैल सिंह की अगुवाई में किया गया, जिसमें ट्रांसपोर्ट कर्मचारी, सुरक्षा स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। समारोह में एआरटीओ गगनदीप सिंह, यूनिवर्सिटी के सीनियर डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन कर्नल संजीव बख्शी (सेवानिवृत्त) सहित ट्रैफिक पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक नियमों, सड़क अनुशासन और सुरक्षित ड्राइविंग आदतों पर विस्तार से जानकारी दी गई। डीएसपी करनैल सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं से ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed