{"_id":"69f66682334463cd760c0edc","slug":"be-a-job-giver-not-a-job-taker-cm-mohali-news-c-16-1-pkl1046-1010461-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लेने वाले नहीं, देने वाले बनें : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी लेने वाले नहीं, देने वाले बनें : सीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को मोहाली के गांव सनैटा में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ऐसा माहौल तैयार कर रही है, जहां युवा नौकरी ढूंढने के बजाय रोजगार पैदा करने वाले बन सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब युवाओं को रोजगार की तलाश में विदेश जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि राज्य सरकार पंजाब में ही बेहतर अवसर उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने चार वर्षों में अपने सभी वादे पूरे किए हैं और कई मामलों में वादों से भी बढ़कर काम किया है।
पिछली अकाली और कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधकर मान ने कहा कि वे हमेशा खजाना खाली होने का रोना रोती रही, जबकि उनकी सरकार ने कभी ऐसा बहाना नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि फर्क नीयत और काम करने की इच्छा शक्ति का है। विपक्ष पर हमला कर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके खिलाफ कोई ठोस मुद्दा न होने के कारण विरोधी नेता बेबुनियाद और व्यक्तिगत आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जिससे विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं। मान ने कहा कि वह लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं और किसी भी तरह की नकारात्मक राजनीति उन्हें अपने लक्ष्य से नहीं भटका सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों के नेताओं ने हमेशा अपने निजी हितों को प्राथमिकता दी, जिससे राज्य को नुकसान हुआ।
उन्होंने यह भी बताया कि वह 5 मई को भारत के राष्ट्रपति से मुलाकात कर दल-बदल विरोधी कानून को और सख्त बनाने की मांग करेंगे, ताकि जनादेश का सम्मान बना रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों को बेहतर बिजली आपूर्ति, घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, युवाओं को सरकारी नौकरियां और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार जैसे कई बड़े फैसले लिए हैं।
Trending Videos