फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bike skidded in the rain; two youths caught while fleeing after snatching a mobile phone

Mohali News: बारिश में फिसली बाइक, मोबाइल झपटकर भाग रहे दो युवक पकड़े गए

Mon, 10 Aug 2026 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Bike skidded in the rain; two youths caught while fleeing after snatching a mobile phone
मोहाली। जुबली वॉक सेक्टर-70 में मोबाइल झपटकर भाग रहे दो युवक बारिश के कारण पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उनकी बाइक सड़क पर जमा पानी में फिसल गई थी।
विज्ञापन


सात अगस्त की रात शानू नामक युवक दुकान से घर लौट रहा था। इसी दौरान बिना नंबर की बाइक पर आए दो युवकों ने उसका रियलमी मोबाइल फोन छीन लिया। आरोपी होमलैंड की ओर भागने लगे। बारिश के कारण सड़क पर पानी जमा था, जिससे उनकी बाइक फिसल गई और वे गिर पड़े। राहगीरों ने उन्हें घेरकर पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पीसीआर टीम ने मनवीर सिंह और जश्नदीप सिंह को हिरासत में लिया। उनके पास से छीना गया मोबाइल फोन और बाइक बरामद हुई। मटौर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 304 और 317(2) के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed