{"_id":"6a78e547826dd048bd0b8b7c","slug":"sewerage-debris-dumped-on-private-plot-residents-troubled-by-the-stench-mohali-news-c-71-1-mli1017-145757-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सीवरेज का मलबा निजी प्लॉट में डाला, दुर्गंध से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सीवरेज का मलबा निजी प्लॉट में डाला, दुर्गंध से लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। एमएस एनक्लेव में सीवरेज की सफाई के बाद निकला मलबा पर एक निजी प्लॉट में डाल दिया गया है। खुले में पड़े इस मलबे से आसपास दुर्गंध फैल रवा है, जिससे स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय निवासी वाणी सिंह ने आरोप लगाया कि उनके घर के पास हरपाल यादव ने सीवर साफ करवाया था। सफाई के बाद निकला मलबा पास के एक निजी प्लॉट में डलवा दिया गया। यह प्लॉट रिहायशी क्षेत्र के बीच है, जहां कई परिवार रहते हैं। मलबे से उठ रही दुर्गंध से लोगों को परेशानी हो रही है। वाणी सिंह ने मच्छरों और संक्रमण फैलाने वाले कीटों के पनपने का खतरा भी जताया। उन्होंने मलबे को तुरंत हटवाने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। स्थानीय निवासी सुजाता, पायल, उषा, साहिल, पूनम शर्मा और गीत ने भी समस्या के जल्द समाधान की मांग की है।
सीवरेज की सफाई के बाद निकला मलबा खुले में या किसी निजी प्लॉट में नहीं फेंका जा सकता। नगर परिषद जीरकपुर की ओर से इसके निस्तारण के लिए निर्धारित स्थान पर ही मलबा डाला जाना चाहिए। नियमों का उल्लंघन होने पर संबंधित विभाग में शिकायत की जा सकती है, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। हमारे पास शिकायत आई है तो मैं चेक करवा लेता हूं। -अतुल शर्मा, एसडीओ सीवरेज विभाग।