फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Headmaster's murder: Case registered against female teacher and her husband.

Mohali News: हेडमास्टर की हत्या, शिक्षिका व पति के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 10 Aug 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Headmaster's murder: Case registered against female teacher and her husband.
मोहाली/खरड़। कुंभड़ा सरकारी स्कूल के हेडमास्टर गुरसेवक सिंह (48) की रविवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन दिन पहले खरड़ में घर के बाहर सफेद कार में आए हमलावरों ने उन पर कुल्हाड़ी और तेजधार किरच से हमला किया था।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल गुरसेवक सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मौत के बाद पुलिस ने स्कूल शिक्षिका हरप्रीत कौर और उनके पति सरताज सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने हमले के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ इरादा कत्ल का मामला दर्ज किया था। गुरसेवक सिंह की मौत के बाद मामले में हत्या की धारा जोड़ दी गई है।
पुलिस हमले की वजह और आरोपियों तक पहुंचने के लिए जांच कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गुरसेवक सिंह पर करीब डेढ़ महीने पहले सेक्टर-71 में भी हमला हुआ था। उस समय उन्होंने मटौर थाने में शिकायत दी थी। गुरसेवक सिंह ने आरोप लगाया था कि शिक्षिका हरप्रीत कौर के कहने पर उनके पति सरताज सिंह ने हमला किया था। हरप्रीत कौर कुंभड़ा सरकारी स्कूल में ही शिक्षिका हैं। पुलिस दोनों घटनाओं के बीच संबंध की भी जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed