सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Body found at Patiala Chowk; death suspected to be due to an accident

Mohali News: पटियाला चौक पर मिला शव, हादसे में मौत की आशंका

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Body found at Patiala Chowk; death suspected to be due to an accident
विज्ञापन
जीरकपुर। पटियाला चौक क्षेत्र में सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। प्रारंभिक जांच में यह मामला सड़क दुर्घटना से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि किसी वाहन की टक्कर से घायल होने के बाद समय पर उपचार न मिलने के कारण उसकी मौत हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार शाम एक टाटा मैजिक (मिनी मालवाहक वाहन) की टक्कर से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद वह सड़क किनारे ही पड़ा रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10 बजे तक वह जीवित था। लेकिन हालत बिगड़ती गई और बाद में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed