{"_id":"6a35188a375b887e47069e7a","slug":"video-double-murder-revelation-uncle-and-friend-shot-by-young-man-arrested-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"डेराबस्सी में चाचा के बाद युवक ने पानीपत में की दोस्त की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डेराबस्सी में चाचा के बाद युवक ने पानीपत में की दोस्त की हत्या
संपत्ति विवाद और कार ऋण चुकाने के दबाव के चलते एक युवक ने पहले अपने चाचा और फिर एक दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात को बुधवार रात को लालड़ू और पानीपत में अंजाम दिया गया। आरोपी साहिल मलिक (24) को सोनीपत पुलिस ने कुछ घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल था।
पुलिस ने आरोपी की पहचान पानीपत निवासी साहिल मलिक के रूप में की है। मृतकों की पहचान राहुल मलिक (45) और अंकुश अग्रवाल (25) के तौर पर हुई है। राहुल मलिक डेराबस्सी में रहता था। वह प्रॉपर्टी का कारोबार चलाता था। वह सोसाइटी के निवासी कल्याण संघ के अध्यक्ष भी था।
अंकुश अग्रवाल सीमेंट एजेंसी में अकाउंटेंट था। उसकी तीन माह पहले ही शादी हुई थी। पुलिस के अनुसार, साहिल के पिता ने करीब 20 साल पहले होम लोन लिया था। लोन न चुका पाने पर राहुल मलिक ने उसे चुकाया और साहिल के परिवार को घर से बेदखल कर दिया। उस समय साहिल की उम्र चार वर्ष थी। तभी से उसके मन में चाचा के प्रति नफरत पनप गई थी। इसी रंजिश के चलते साहिल ने चाचा की हत्या की।
दोस्त अंकुश की हत्या का कारण कार ऋण की किश्तें चुकाने के लिए बार-बार टोकना था।
क्या है पूरा मामला
बुधवार रात करीब पौने आठ बजे साहिल घोलूमाजरा में राहुल मलिक के दफ्तर पहुंचा। उसने वहां बैठे तीन ग्राहकों को बाहर जाने को कहा और हवाई फायर किया। इसके बाद साहिल ने चाचा राहुल को दो गोलियां मारीं। शव को घसीटकर अपनी गाड़ी में डाला और करीब 150 किलोमीटर चलाकर पानीपत ले गया।
इसके बाद रात करीब दस बजे उसने अपने दोस्त अंकुश अग्रवाल को फोन कर बुलाया। अंकुश को कार में बैठाकर साहिल ने गोली मारकर उसकी भी हत्या कर दी। दोहरी हत्या के बाद साहिल मलिक ने दोनों शवों को पानीपत में सिवाह नहर के पास फेंक दिया। इसके बाद वह गाड़ी लेकर दिल्ली की तरफ भाग गया। वारदात के कुछ ही घंटों बाद सोनीपत पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लालड़ू और समालखा थानों में साहिल के खिलाफ हत्या के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। शव को सोसाइटी में लाने पर माहौल शोकग्रस्त हो गया। बाद में शव का रामबाग डेराबस्सी में अंतिम संस्कार किया गया।
साहिल की गाड़ी अंबाला की ओर बढ़ी तो हरियाणा पुलिस को मैसेज फ्लैश कर लालड़ू पुलिस पीछे लग गई। बाद में समालखा थाने एरिया में दो शव मिलने का पता चलने पर मामले का खुलासा हुआ। उधर, पानीपत में ही शव का पोस्टमार्टम हुआ। राहुल के शरीर पर तीन गोलियां गर्दन, कमर व पेट पर लगी थीं। - इंस्पेक्टर योगेश कुमार, थाना प्रभारी, लालड़ू
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।