सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar vaishali mother and son die in manali car accident tragedy

Bihar news: मनाली में बिहार के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़! गहरी खाई में गिरी कार, मां-बेटे की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Vaishali News: हिमाचल प्रदेश के मनाली में हुए एक भीषण सड़क हादसे में बिहार के वैशाली जिले की रहने वाली 26 वर्षीय तन्नू कुमारी और उनके 11 माह के बेटे दक्ष कुमार सिंह की मौत हो गई। हादसे में मृतका की सास सविता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका इलाज जारी है।

Bihar vaishali mother and son die in manali car accident tragedy
मनाली में खाई में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक भीषण सड़क हादसे में बिहार के वैशाली जिला अंतर्गत वैशाली थाना क्षेत्र की सलेमपुर पंचायत के दुमदुमा गांव निवासी मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान दीपक सिंह की 26 वर्षीय पत्नी तन्नू कुमारी और उनके 11 माह के मासूम पुत्र दक्ष कुमार सिंह के रूप में हुई है। इस हादसे में दीपक सिंह की मां, 52 वर्षीय सविता देवी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज मनाली के सिविल अस्पताल में चल रहा है। घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



घूमने गए परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से वैशाली के रहने वाले दीपक सिंह पेशे से इंजीनियर हैं और वर्तमान में हरियाणा के गुरुग्राम में सपरिवार रहकर नौकरी करते हैं। वह अपने परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश घूमने गए थे। गुरुवार को लाहौल-स्पीति जिले के कोकसर से करीब चार किलोमीटर दूर स्नो धारा वाटरफॉल के पास उनकी कार रुकी। कार में सवार कुल छह लोगों में से चालक समेत तीन लोग गाड़ी से नीचे उतर गए, जबकि कार के भीतर तन्नू कुमारी, उनका बेटा और सास सविता देवी बैठी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक फिसली कार और 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी
इसी दौरान ढलान पर खड़ी कार अचानक अनियंत्रित होकर पीछे की ओर फिसल गई और देखते ही देखते करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही लाहौल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर तुरंत मनाली अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


अस्पताल में मां-बेटे को मृत घोषित किया गया
चिकित्सकों ने जांच के बाद 26 वर्षीय तन्नू कुमारी और 11 माह के दक्ष कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सविता देवी का उपचार जारी है। मनाली अस्पताल में कानूनी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम संपन्न होने के बाद गुरुवार को ही दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के परिजनों ने बताया कि एम्बुलेंस के जरिए शवों को पैतृक गांव लाया गया, जो शुक्रवार सुबह दुमदुमा गांव पहुंच गया।

यह भी पढ़ें:  सीएम सम्राट चौधरी की बिहार पुलिस के खिलाफ भाजपा के मंत्री-विधायक? किस मामले के कारण यह हो रहा

इधर स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि ढलान पर खड़ी कार अचानक अनियंत्रित होने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed